फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Fire in PNB branch due to short circuit

शॉर्ट सर्किट से पीएनबी शाखा में लगी आग

Thu, 25 Aug 2022 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Fire in PNB branch due to short circuit
सलेमगढ़ पीएनबी में आग लगने से जले कम्प्यूटर।संवाद। - फोटो : KUSHINAGAR
शॉर्ट सर्किट से पीएनबी शाखा में लगी आग
विज्ञापन

सलेमगढ़। स्थानीय बाजार स्थित पीएनबी की शाखा में बुधवार की रात साढ़े नौ बजे शार्ट से सर्किट आग लग गई। इससे बैंक प्रबंधक का केबिन समेत कंप्यूटर आदि जलकर नष्ट हो गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया।

जानकारी के मुताबिक सलेमगढ़ बाजार स्थित पीएनबी की शाखा से बुधवार की रात साढ़े नौ बजे धुआं निकलता देख कुछ लोगों ने शोर मचाया। इसकी सूचना किसी ने बहादुरपुर पुलिस चौकी प्रभारी अवनीश सिंह और बैंक कर्मचारियों को दी। बैंक पर पहुंचे बैंक कर्मचारी और चौकी प्रभारी अवनीश कुमार सिंह ने सबसे पहले विद्युत आपूर्ति बंद कराई और फायर ब्रिगेड तमकुहीराज को सूचना दी। बैंक कर्मचारियों ने ताला खोलकर आग वाले स्थानों पर मिट्टी, बालू डालना शुरू किया। फायर ब्रिगेड भी मौके पर पंहुची और आग बुझाने में लग गई। काफी देर प्रयास करने के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। बैंक के प्रबंधक मिथिलेश सिंह ने बताया कि बैंक में शार्ट सर्किट से आग लगी है। आग से हुई क्षति का आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed