फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   FIR registered against two constables for making improper demands and charges of abduction and molestation; both arrested.

Kushinagar News: अनुचित मांग और अपहरण-छेड़खानी के आरोप में दो सिपाहियों पर प्राथमिकी, गिरफ्तार

Wed, 05 Aug 2026 02:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against two constables for making improper demands and charges of abduction and molestation; both arrested.
खाकी पर दाग : एसपी ने दोनों को निलंबित कर बर्खास्तगी की संस्तुति की
विज्ञापन

पडरौना (कुशीनगर)। ढाबा संचालक से अनुचित मांग, लड़की के अपहरण और छेड़खानी के आरोप में मंगलवार को कसया थाने पर तैनात दो सिपाहियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। एसपी ने दोनों को निलंबित कर बर्खास्तगी की कार्रवाई भी शुरू कर दी है। साथ ही सीओ सिटी को मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।

जानकारी के अनुसार, गोरखपुर शहर के कैंट थाना क्षेत्र के बेतियाहाता निवासी पप्पू सिंह कसया में ढाबा चलाते हैं। पप्पू सिंह का आरोप है कि सोमवार रात करीब 8 बजे कसया थाने में तैनात सिपाही उमाशंकर यादव ने फोन किया। वह उस समय वह गोरखपुर में थे। जरूरी काम बताते हुए उमाशंकर ने रात में ही उन्हें कसया रामजानकी मंदिर मठ पर बुलाया। वहां उमाशंकर के अलावा सिपाही महेंद्र व वाहन चालक मौजूद थे। उमाशंकर ने उनसे अनुचित मांग की। पप्पू के अनुसार, उन्होंने इससे मना किया तो सिपाहियों ने उनके साथ बदसलूकी की।
विज्ञापन


पप्पू के अनुसार, इसके बाद रात में ही सिपाही गोरखपुर के माड़ापार स्थित उनके दूसरे ढाबे पर काली स्कार्पियो से पहुंचे और मजदूरों से मारपीट की। वहां से रात दो बजे कसया आवास पहुंचे और गेट फांदकर छत के रास्ते आवास में दाखिल हो गए और मारपीट की। शोर सुनकर पड़ोस में रहने वाली दो सगी बहनें आईं तो उनके साथ भी मारपीट की। इसके बाद 22 साल एक युवती को जबरन लेकर गोरखपुर चले गए। करीब तीन घंटे बाद वे युवती को छोड़ गए। युवती की बहन की तहरीर पर पुलिस ने उमाशंकर और महेंद्र के खिलाफ अपहरण, छेड़खानी समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली। देर रात दोनों सिपाहियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


--

युवती की तहरीर पर दोनों सिपाहियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें निलंबित कर बर्खास्तगी की संस्तुति की है। -केशव कुमार, एसपी कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed