{"_id":"6a5e8af07ebc01f9be0ffbcd","slug":"fir-registered-against-eight-people-including-a-watchman-for-robbery-and-rioting-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-164161-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: चौकीदार समेत आठ लोगों पर लूट व बलवा की प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: चौकीदार समेत आठ लोगों पर लूट व बलवा की प्राथमिकी
Tue, 21 Jul 2026 02:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 21 Jul 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
गोड़रिया। विशुनपुरा पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर बतरौली धुरखड़वा गांव के बड़हरा दूबे टोला के चौकीदार समेत आठ लोगों पर लूट व बलवा के मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
थाना क्षेत्र के ग्राम बतरौली धुरखड़वा के टोला बड़हरा दूबे निवासी मीरा देवी ने न्यायालय में वाद दाखिल कर बताया कि 25 मार्च 2026 को उनके अलावा पति व सास के साथ मारपीट करते हुए घर में तोड़फोड़ की गई। आरोपियों ने उनके गले से मंगलसूत्र छीन लिया।
शोर सुनकर आए अलग-बगल के लोगों ने बीच-बचाव कर दुदही सीएचसी भेजवाया। वहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज कुशीनगर रेफर कर दिया।
कार्रवाई के लिए विशुनपुरा थाना, पुलिस अधीक्षक, महिला आयोग, मानवाधिकार आयोग और मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मामले की सुनवाई करते हुए न्यायिक मजिस्ट्रेट, कसया ने विशुनपुरा पुलिस को प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई का आदेश दिया। थानाध्यक्ष शनि जावला ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर गांव के चौकीदार अनिल शर्मा उर्फ मैनेजर के अलावा राजन, बिंदु, खुशी और संटू समेत पांच नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ बलवा और लूट के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। मामले की विवेचना की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।