फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   find 113 out of school children

Kushinagar News: नौ हजार शिक्षक पांच दिनों में खोज पाए 113 आउट ऑफ स्कूल बच्चे

Thu, 06 Apr 2023 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 06 Apr 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
find 113 out of school children
इस वर्ष दो चरणों में होगा हाउसहोल्ड सर्वे,
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। आउट ऑफ स्कूल बच्चों की तलाश की गति धीमी है। पांच दिनों में नौ हजार शिक्षकों ने हाउसहोल्ड सर्वे कर अब तक 113 बच्चों को चिह्नित किया है। हालांकि, पढ़ाई छोड़ चुके बच्चों की खोज के लिए शिक्षक घरों, ईंट-भट्ठा और मलिन बस्तियों में जाकर आउट ऑफ स्कूल बच्चों का नामांकन कराने के लिए अभिभावकों को प्रेरित कर रहे हैं।
जिले में नया शैक्षिक सत्र प्रारंभ हो गया है। करीब नौ हजार शिक्षक, शिक्षामित्र और अनुदेशक तैनात हैं। ये सभी आउट ऑफ स्कूल बच्चों के सर्वे के लिए लग गए हैं। सर्वे दो चरणों में होगा। पहले चरण में एक अप्रैल से 15 जून तक तथा दूसरे चरण में एक जुलाई से 31 जुलाई तक अभियान चलाकर गांव, ईंट-भट्ठे, मलिन बस्ती में आउट ऑफ स्कूल बच्चों का नामांकन किया जाना है।
विज्ञापन

जिले में 2464 परिषदीय विद्यालय हैं। इनमें बीते वर्ष 3.21 लाख बच्चों का नामांकन हुआ था। इसमें करीब आठ हजार आउट ऑफ स्कूल बच्चों को चिह्नित कर विद्यालयों में नामांकन कराया गया था। नए शैक्षिक सत्र का स्कूल संचालित हुए पांच दिन हो गए, लेकिन विभाग की तरफ से अभी तक केवल 113 विद्यार्थियों को चिन्हित कर उनका नामांकन पास के परिषदीय विद्यालयों में कराया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
कोट
किसी कारण से पढ़ाई छोड़ चुके बच्चों को चिह्नित कर उन्हें दोबारा स्कूल भेजने के लिए सर्वे कराया जा रहा है। शिक्षकों को टीम बनाकर हाउसहोल्ड सर्वे करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। अब तक 113 आउट ऑफ स्कूल बच्चों को चिह्नित उनका नामांकन नजदीक के विद्यालय में करा दिया गया है।
पंकज कुमार सिंह, बीईओ, पडरौना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed