फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   fight in two party, 12 injured

फरमाइशी गीत के लिए मारपीट, 12 लोग घायल

Mon, 16 May 2022 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
fight in two party, 12 injured
फरमाइशी गीत के लिए मारपीट, 12 लोग घायल
विज्ञापन

- पुलिस की मौजूदगी में शादी हुई संपन्न
संवाद न्यूज एजेंसी
गंगुआ बाजार। पटहेरवा थाना क्षेत्र के बलुआ शमशेर शाही गांव में बरात में फरमाइशी गीत बजाने के लिए बराती और घरातियों में मारपीट हो गई। दोनों पक्ष के 12 लोग घायल हो गए। एक बाराती की हालत गंभीर बताई जा रही है। उधर, विवाद के बाद दूल्हे ने शादी से इनकार कर दिया। सूचना पर पहुंची डायल 112 की पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शादी संपन्न कराया।

जानकारी के अनुसार पटहेरवा थाना क्षेत्र के बलुआ शमशेर शाही गांव में रविवार रात बिहार के गोपालगंज जिले से बरात आई थी। आर्केस्ट्रा में नर्तकी को बराती पक्ष के लोग इनाम देने लगे और गीत बजाने की फरमाइश करने लगे। कई बार ऐसा करने पर घराती पक्ष के लोगों ने बरात में आए युवक को ऐसा नहीं करने के लिए समझाया। युवक नहीं माना तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया। मारपीट में दोनों पक्षों के 12 लोग घायल हो गए। वहीं, बरात में आई तीन गाड़ियों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। वहीं, नाराज दूल्हे ने शादी करने से इनकार कर दिया। किसी ने इसकी सूचना डायल 112 को दी। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शादी संपन्न कराई। पटहेरवा थानाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बताया की अब तक किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed