फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Fearing police and separation, loving couple consumed poisonous substance

Kushinagar News: पुलिस और अलग होने के डर से प्रेमी युगल ने खाया जहरीला पदार्थ

Tue, 05 Dec 2023 02:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 05 Dec 2023 02:04 AM IST
विज्ञापन
Fearing police and separation, loving couple consumed poisonous substance
पडरौना। पुलिस की कार्रवाई और अलग होने के डर से प्रेमी युगल ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की कोशिश की। केस दर्ज होने के बाद युवक के पिता को पुलिस थाने ले आई थी, जहां से उसे फोन कराया गया था। युवक ने बताया कि दोनों को अलग किए जाने का डर था, इसलिए कोई और रास्ता नहीं सूझा और दोनों ने एकसाथ जहरीला पदार्थ खा लिया।
विज्ञापन

कप्तानगंज थानाक्षेत्र के पिपरा माफी गांव के रहने वाले राहुल चौहान (19) ने बताया कि थानाक्षेत्र की ही एक युवती से करीब चार वर्षों से पिछले कई वर्षों से उसका प्रेम संबंध था। इसकी खबर दोनों परिवारों को थी। चूंकि दोनों ही युगल अलग जाति से ताल्लुक रखते हैं। इस वजह से युवती के घरवालों को इनके प्रेम संबंध से एतराज था।
विज्ञापन

राहुल के पिता रामसकल चौहान ने बताया कि लंबे समय से दोनों एक-दूसरे को पसंद करते थे। इस बात को लेकर दो बार पंचायत भी हो चुकी है। एक बार कप्तानगंज थाने में भी पंचायत हुई थी। पंचायत के फैसले के आधार पर उन्होंने युवती के परिजनों को 60,000 रुपये बतौर हर्जाना दिया था। इसके बाद भी दोनों की आदतों में सुधार नहीं होने पर वह युवती की मां के पास विवाह का प्रस्ताव लेकर गए, जिसे युवती की मां ने यह कहते हुए मना कर दिया कि वह अपनी बेटी का अंतरजातीय विवाह नहीं करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पिछले सोमवार को राहुल बैग लेकर घर से यह कहकर निकला कि वह कमाने बाहर जा रहा है, लेकिन रविवार को दोपहर में कप्तानगंज थाने से आए हलका दरोगा ने बताया कि युवती के परिजनों ने थाने में राहुल के खिलाफ उनकी बेटी के अपहरण की तहरीर दी है। उसी वक्त से उन्हें थाने में बैठाया गया था। अगली सुबह थाने में ही उनको घटना के बारे में पता चला।
00
जिला अस्पताल में भर्ती राहुल ने कही यह बात
गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती राहुल ने बताया कि पिछले लगभग चार साल से दोनों एक-दूसरे को प्रेम करते थे और तीन वर्ष पूर्व कप्तानगंज थानाक्षेत्र के ही दुबौली माता मंदिर में दोनों ने चोरी-छिपे शादी की थी। राहुल ने बताया कि रविवार को उसके पिता रामसकल चौहान का फोन आया कि उन्हें थाने में बैठाया गया है और जल्द से जल्द थाने पहुंचकर युवती को उसके परिजनों को सौंप दूं। दोनों अलग होना नहीं चाहते थे। इसलिए आत्महत्या की योजना बनाई।
राहुल ने आगे बताया कि दोनों की सहमति होने पर उसी ने कप्तानगंज की एक दुकान से जहरीला पदार्थ खरीदा और पूरी रात एकसाथ गन्ने के खेत में छिपकर बिताई। अलग होने के डर से सोमवार की सुबह दोनों ने एक साथ जहरीला पदार्थ खा लिया।
00
युवती की मां ने दर्ज कराया है अपहरण का केस

युवती की मां ने कप्तानगंज थाने में तहरीर देकर बताया था कि एक दिसंबर की रात करीब 12 बजे घर से बिना बताए लापता हो गई थी। उसकी खोजबीन की गई, लेकिन वह नहीं मिली। इसके बाद युवती की मां ने दो दिसंबर को थाने में राहुल के खिलाफ तहरीर दी। उस पर बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज किया है।
00

अप्रैल में तय थी युवती की शादी

युवती के तीन भाइयों की शादी हो चुकी है। सभी रोजी-रोटी के लिए दूसरे शहरों में मजदूरी करते हैं। दिवाली और छठ पर घर आए थे। घर पर युवती अपनी मां के साथ रहती थी। युवती की मां की तहरीर के अनुसार युवती की शादी अप्रैल में तय थी।
00

बेटी की मौत की खबर सुनकर सन्न रह गई मां
बेटी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। युवक और युवती के गांव के लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए थे। घटना को लेकर पूरे दिन चर्चा होती रही।


00000
कप्तानगंज थाना क्षेत्र में प्रेमी युगल के जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या के प्रयास की सूचना पर पुलिस भेजी गई थी। पुलिस पहुंची तो युवती की मौत हो चुकी थी। युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसका इलाज चल रहा है। पूरी घटना की जांच की जा रही है। -धवल जायसवाल, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed