फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   fear to flood villegers escaping

गंडक की कटान से ग्रामीणों का पलायन शुरू

Tue, 16 Jul 2019 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
fear to flood villegers escaping
गंडक नदी की कटान से नोनियापट्टी गांव के लोग पलायन करने लगे। - फोटो : KUSHINAGAR
गंडक की कटान से ग्रामीणों का पलायन शुरू
विज्ञापन

अपनी झोपड़ियां उजाड़ सुरक्षित स्थान पर पहुंचा तीन परिवार
नोनियापट्टी में मची अफरातफरी, सामान समेटने में जुटे लोग
तमकुहीरोड। मंगलवार को गंडक नदी ने नोनियापट्टी गांव में अचानक कटान तेज कर दिया। इससे गांव में अफरा- तफरी का माहौल कायम हो गया। कटान से भयभीत गांव के तीन परिवारों ने अपनी झोपड़ियों को उजाड़ कर सामानों के साथ सुरक्षित स्थानों के लिए पलायन शुरू कर दिया। जबकि अन्य कई परिवार कटान के खतरे को देखते हुए अपने घरों के सामान समेटने में जुट गए हैं। पिछले साल भी इस गांव के कई मकान गंडक नदी की कटान की भेंट चढ़ गए थे।

सोमवार शाम से डिस्चार्ज बढ़ने लगा। मंगलवार को नोनियापट्टी में किलोमीटर 13.500 पर अचानक नदी की कटान तेज हो गई। इससे गांव में अफरातफरी मच गई। गांव के फेंकू राम, राघव राम और चंद्रिका राम की झोपड़ियां नदी के मुहाने पर आ गईं। दहशत में लोगों ने अपनी झोपड़ियां उजाड़ दीं और सामान के साथ सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन कर गए। अन्य लोग सामान समेटने में जुट गए हैं। अगर शीघ्र गंडक नदी के कटान को रोकने का पुख्ता इंतजाम नहीं किया गया तो पिछले साल की तरह नदी नोनियापट्टी के साथ मदरही, डीह टोला, खैरखूटा, कचहरी टोला और एपी बांध को लील सकती है। कटान की सूचना पर पहुंचे बाढ़ खंड के सहायक अभियंता पीसी त्रिपाठी ने उच्च अधिकारियों से बात कर गांव वालों को आश्वस्त किया कि कटान रोकने का पुख्ता इंतजाम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed