फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Father will meet officers to provide justice to daughter

बेटी को न्याय दिलाने के लिए अफसरों से मिलेगा पिता

Fri, 05 Feb 2021 11:20 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Father will meet officers to provide justice to daughter
बेटी को न्याय दिलाने के लिए अफसरों से मिलेगा पिता
विज्ञापन

पकड़ियार बाजार (कुशीनगर)। नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में दुष्कर्म की शिकार सात वर्षीय बालिका गोरखपुर मेडिकल कॉलेज से इलाज के बाद बृहस्पतिवार की देर शाम घर आ गई। उसकी हालत अब ठीक है। पिता ने उसके साथ हुई घटना के लिए दोषी व्यक्ति पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

29 जनवरी को दुष्कर्म की शिकार हुई बालिका का तभी से पुलिस सुरक्षा में इलाज चल रहा था। उसके साथ हुई इस अमानवीय घटना की जानकारी होने पर कई संगठनों के लोगों ने पहुंचकर ढांढस बंधाया था। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को दोषी मानते हुए उसके खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया था। बृहस्पतिवार की देर शाम उसे लेकर माता-पिता घर आ गए। परिजनों का कहना है कि घटना के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों को सजा दिलाने के लिए अफसरों से मिलेंगे। एसपी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि बालिका इलाज के बाद अब घर आ गई है। उसकी हालत ठीक है। पुलिस की जांच में दोषी मिले आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। पीड़ित पक्ष की तरफ से अभी तहरीर नहीं दी गई है न ही वह कार्यालय आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed