फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Farmers protested alleging shortage

Kushinagar News: घटतौली का आरोप लगाकर किसानों ने किया प्रदर्शन

Sat, 16 Dec 2023 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 16 Dec 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
Farmers protested alleging shortage
कठकुइया गन्ना क्रय केंद्र पर प्रदर्शन करते किसान।
कुबेरस्थान। कठकुइयां गन्ना क्रय केंद्र पर गन्ना किसानों ने शुक्रवार को गन्ना तौल में घटतौली का आरोप लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंचे गन्ना सहकारी समिति के सचिव व ज्येष्ठ गन्ना निरीक्षक ने जांच कर दोषी लोगों पर कार्रवाई का आश्वासन देकर किसानों का धरना प्रदर्शन समाप्त कराया।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे मुन्ना दुबे, हरिवंश मिश्र, नीलू मिश्र, प्रारस नाथ मिश्र, दयाशंकर दुबे, उमेश मिश्र, शंकर मिश्र, आनंद तिवारी, प्रमोद दुबे, विपिन विहारी मिश्र, नागेंद्र मिश्र, राजेश दुबे आदि कहा कि गन्ना क्रय केंद्र पर तौल के दौरान प्रति गाड़ी करीब डेढ़ से दो क्विंटल घटतौली की जा रही है। किसानों के प्रदर्शन की सूचना पर पहुंचे ज्येष्ठ गन्ना निरीक्षक श्रीराम और सीडीआई सुभाष यादव ने किसानों को समझाबुझाकर शांत कराया और किसानों की शिकायत की जांच कर दोषी लोगों पर कार्रवाई का आश्वासन देकर किसानों का प्रदर्शन समाप्त कराया।
विज्ञापन




क्रय केंद्रों पर नहीं तौल हो रहा गन्ना, किसान परेशान

संवाद न्यूज एजेंसी



पडरौना। जनपद में पेराई सत्र का आगाज होते ही चीनी मिलों ने सभी क्रय केंद्र पर गन्ने की तौल और ढुलाई का काम शुरू कर दिया है। लेकिन क्रय केंद्रों से गन्ना की ढुलाई समय पर नहीं हो पाने की वजह से किसानों को अपने गन्ने के साथ कई दिनों तक क्रय केंद्र पर ही रात बितानी पड़ रही है। जिला मुख्यालय रवींद्र नगर स्थित केंद्र पर किसानों अपना गन्ना तौल कराने में दो से तीन दिनों का समय लग रहा है। गन्ना की ढुलाई के लिए लगाए गए ट्रकों की संख्या कम होने के कारण किसान चिंतित हैं। किसानों के क्रय केद्रों पर अपनी बारी का इंतजार करने में समय के साथ-साथ पैसों का भी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




तौल केंद्र पर तैनात कांटा बाबू नैमिष यादव ने बताया कि चीनी मिल द्वारा ढुलाई के लिए लगाए गए ट्रकों की संख्या कम होने की वजह से प्रतिदिन गन्ने का उठान नही हो रहा है, ऐसी स्थिति में किसानों को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed