फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Farmers protest against not getting sugarcane supply slip

Kushinagar News: गन्ना सप्लाई पर्ची नहीं मिलने से नाराज किसानों ने किया प्रदर्शन

Wed, 22 Jan 2025 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 22 Jan 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Farmers protest against not getting sugarcane supply slip
कसया। रामकोला त्रिवेणी चीनी मिल की ओर से संचालित महुई बुजुर्ग तौल केंद्र से जुड़े किसानों का गन्ना पर्ची जारी नहीं होने से नाराज किसानों ने मंगलवार को तौल केंद्र पर प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप है कि मिल बाहरी जोन के गन्ना किसानों को पर्ची देकर उनके गन्ने की पेराई की जा रही है, जबकि यहां तौल केंद्र से जुड़े गांव महुई, भैसाडाबर, कछुहिया, घेरा, नरकटिया, धूसी टोला के सैकड़ों किसानों का एक सप्ताह से गन्ना सप्लाई टिकट जारी नहीं हो रहा है। मिल के अधिकारियों से वार्ता करने पर आश्वासन ही दिया जा रहा है। किसान कमलेश चौधरी, प्रदीप, सुरेंद्र, अजय शर्मा, भगवंत सिंह, रामप्रसाद जायसवाल, सोनू, दिलीप पटेल, अजय शर्मा, अनुपम, जयराम, रवि, झुनझुन बाबा, रामप्रवेश सिंह आदि तौल केंद्र पर प्रदर्शन करते हुए गन्ना सप्लाई टिकट जारी करने की मांग की। इस संबंध में सचिव गन्ना रामकोला पी अंगद वर्मा ने बताया कि नियमानुसार गन्ना पर्ची जारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed