फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Farmers caught urea being smuggled for black marketing

Kushinagar News: किसानों ने पकड़ा कालाबाजारी के लिए जा रहा यूरिया

Tue, 22 Jul 2025 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 22 Jul 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Farmers caught urea being smuggled for black marketing
टेपों में रखा यूरिया। स्रोत-सोशल मीडिया 
खडडा। गन्ना विकास समिति खडडा से साढ़े दस बजे रात को चोरी से यूरिया की कालाबाजारी करते गंडक नदी पार के किसानों ने पकड़ लिया। वाहन में लदी खाद को थाने पर लेकर पहुंचे। गन्ना विकास समिति खडडा मे यूरिया खाद किसानो के लिए आई है। गंडक नदी पार के किसान कई दिन से खाद के लिए चक्कर काट रहे थे, लेकिन जिम्मेदार टाल मटोल कर रहे थे। किसानों को पता चला कि रात में यूरिया की कालाबाजारी की जा रही है। कुछ किसान सोमवार की रात में छुपकर इसकी निगरानी करने लगे। रात करीब लगभग दस बजे समिति का गोदाम खोलकर टेम्पू व बोलेरो आदि वाहनों में यूरिया लोडकर भेजा जा रहा था तभी किसानों ने पकड़ लिया। थानाध्यक्ष गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि मामला संज्ञान में है विभागीय अधिकारियों को सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed