{"_id":"66f9d4d057704e14570092c4","slug":"fake-note-case-nia-team-searched-records-in-the-police-station-also-reached-rafis-house-kushinagar-news-c-7-1-gkp1039-701451-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाली नोट प्रकरण : एनआईए की टीम ने थाने में खंगाले रिकॉर्ड, रफी के घर भी पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाली नोट प्रकरण : एनआईए की टीम ने थाने में खंगाले रिकॉर्ड, रफी के घर भी पहुंची
विज्ञापन
तमकुहीराज (कुशीनगर)। जाली नोट मामले में विदेश कनेक्शन की जांच कर रही एनआईए की टीम रविवार को भी तमकुहीराज में जमी रही। टीम के दो सदस्य करीब चार घंटे तक थाने में बैठकर कार्रवाई से जुड़े रिकॉर्ड खंगालते रहे। वहीं, टीम के दो सदस्य जाली नोट मामले के मुख्य आरोपी सपा नेता रफी खान उर्फ बबलू के घर पहुंचे और परिवार की महिलाओं और मौजूद रिश्तेदारों से पूछताछ की। टीम के सदस्य बीच-बीच में फोन कर उच्चाधिकारियों को कार्रवाई से अवगत कराते रहे।
थाने में जांच-पड़ताल के दौरान एनआईए टीम के सदस्य सीओ और इंस्पेक्टर को जरूरत के हिसाब से बुलाकर जानकारी लेते रहे। जब तक टीम थाने में थी, सीओ भी मौजूद रहे। सूत्रों के मुताबिक टीम ने आरोपियों का नेपाल, बिहार, बंगाल और असम का कनेक्शन तलाशने पर पूरे दिन काम किया। तमकुहीराज और सेवरही थाना क्षेत्र के सपा नेता रफी खान उर्फ बबलू समेत 10 लोगों को पुलिस जाली नोटों के अलावा नेपाल की करेंसी, अवैध असलहा और बम बनाने वाले उपकरण के साथ गिरफ्तार कर जेल भिजवा चुकी है, 11वें आरोपी को दूसरे दिन मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस की जांच में इन आरोपियों का दूसरे देश से कनेक्शन मिला तो एनआईए और एटीएस ने भी जांच शुरू कर दी। चार दिन पूर्व एटीएस की टीम भी तमकुहीराज थाने पहुंची थी।
अब दो दिन से एनआईए की टीम जमी है। टीम के सदस्य सुबह 11 बजे तमकुहीराज थाने पहुंचे। दो सदस्य थाने में रुक गए और दो कस्बे में निकल गए। कस्बे में अलग-अलग स्थानों पर लोगों से जाली नोट और आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई। इसके बाद रफी खान उर्फ बबलू के घर पहुंचकर उसके परिजनों से पूछताछ की। शाम करीब तीन बजे एनआईए की टीम थाने से दस्तावेज लेकर निकल गई। सूत्रों के मुताबिक आरोपियों के संपर्क में रहने वाले कुछ सफेदपोशों का नाम भी सामने आया है। इस विषय पर सीओ जितेंद्र कालरा और एनआईए टीम के सदस्यों से काफी देर तक बात हुई।
विज्ञापन
00
सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ली
जाली नोट से जुड़े एक-एक बिंदु को जांच में शामिल किया जा रहा है। पूरी कार्रवाई से पुलिस को दूर रखा जा रहा है। जांच एजेंसियों में शामिल सदस्यों का मानना है कि देश विरोधी गतिविधियों में शामिल आरोपियों के बारे में स्थानीय पुलिस को कोई जानकारी नहीं थी और फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसलिए जांच में गोपनीयता बरती जा रही है। एनआईए की टीम ने कस्बे और रफी खान उर्फ बबलू के घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी पुलिस के माध्यम से मंगाई और साथ ले गई।