{"_id":"6a83759f716f97411e0a60a1","slug":"express-trains-are-full-till-august-30-making-travel-difficult-kushinagar-news-c-205-1-ksh1049-165947-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: एक्सप्रेस ट्रेनें 30 अगस्त तक फुल, यात्रा दुष्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: एक्सप्रेस ट्रेनें 30 अगस्त तक फुल, यात्रा दुष्कर
Tue, 18 Aug 2026 02:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 18 Aug 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
कप्तानगंज। परदेश लौटने वाले यात्रियों की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। तत्काल टिकट काउंटर खुलते ही सीटें तुरंत फुल हो जा रही हैं। बिना टिकट लोग निराश लौटने को मजबूर हैं। यहां से गुजरने वाली लगभग सभी प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनें 30 अगस्त तक फुल हैं। कप्तानगंज रेलवे जंक्शन गोरखपुर-नरकटियागंज और कप्तानगंज-थावे रूट का प्रमुख केंद्र है। यहां लंबी दूरी की ट्रेनें चलने के कारण हर समय यात्रियों की भारी भीड़ रहती है। इस स्टेशन से कुशीनगर, महराजगंज जिले और नेपाल तक के लोग यात्रा करने आते हैं। कप्तानगंज स्टेशन पर केवल एक ही टिकट काउंटर होने के कारण आईआरसीटीसी की वेबसाइट खुलते ही तुरंत वेटिंग शुरू हो जाती है, जिससे लोगों को टिकट मिलना कठिन है। कप्तानगंज जंक्शन से ट्रेनों की स्थिति यह है कि दिल्ली जाने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस के स्लीपर में 25, थर्ड एसी में 20 और टू-टियर में पांच वेटिंग है। वहीं दिल्ली से आने में स्लीपर में 53, थर्ड एसी में 15 और टू-टियर में 10 वेटिंग चल रही है। सप्तक्रांति एक्सप्रेस में दिल्ली जाने के लिए स्लीपर में 87, थर्ड एसी में 63 और टू-टियर में 25 वेटिंग है, जबकि दिल्ली से कप्तानगंज आने वाली सप्तक्रांति के सभी क्लास में नो सीट की स्थिति है। मुंबई जाने वाली अवध एक्सप्रेस के स्लीपर में 20, थर्ड एसी में 20 और टू-टियर में 10 वेटिंग है, जबकि वापसी में स्लीपर में 36, थर्ड एसी में 10 और टू-टियर में पांच वेटिंग बनी हुई है। अन्य रूटों में जम्मू जाने वाली कामाख्या-श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस में 31 अगस्त तक सभी क्लास में नो सीट है। जम्मू से आने वाली अमरनाथ एक्सप्रेस में 28 अगस्त तक स्लीपर में 50, थर्ड एसी में 35 और टू-टियर में 10 वेटिंग है।
विज्ञापन