{"_id":"58cc2dcf4f1c1b2e5a32ac45","slug":"examination-from-the-sitting-plan-on-the-lines-of-up-board-in-fazilnagar-block","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाजिलनगर ब्लॉक में यूपी बोर्ड की तर्ज पर सिटिंग प्लान से हो रही परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाजिलनगर ब्लॉक में यूपी बोर्ड की तर्ज पर सिटिंग प्लान से हो रही परीक्षा
कुशीनगर (ब्यूरो)
Updated Sat, 18 Mar 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
सिटिंग प्लान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेसिक शिक्षा परिषद की तरफ से आयोजित वार्षिक परीक्षा में फाजिलनगर ब्लॉक के विभिन्न स्कूलों में पहली बार बच्चे फ़ोटोयुक्त प्रवेश पत्र के साथ सीटिंग प्लान से बैठकर परीक्षा देंगे। जिन विद्यालयों पर डेस्क मेज की ब्यवस्था है, वहां बकायदा डेस्क स्लिप चिपकाया गया है और जहां इस प्रकार की ब्यवस्था नहीं है, वहां बच्चे क्रमागत रूप से बैठकर वार्षिक परीक्षा देंगे। जनपद के आदर्श प्राथमिक विद्यालय रुदवलिया में अलग अलग कमरों में कक्ष निरीक्षक तैनात रहेंगे।
पिछले बर्ष शासन ने परिषदीय विद्यालयों में वार्षिक परीक्षा को अनिवार्य बनाते हुए परीक्षा की तिथि एवं समय सारिणी घोषित की थी। इस बार की वार्षिक परीक्षा नवागत बीएसए के आने के बाद कई मायनों में अलग होने जा रही है। परीक्षा की सुचिता बनाए रखने के लिए बकायदा सचल दस्ता भी बनाया गया है। इस बार खंड शिक्षा अधिकारी के सहयोग से जनपदीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय रुदवलिया, सरैया महंथ पट्टी, जोकवा खुर्द, नदवा विशुनपुर आदि विद्यालयों ने अपने बच्चों के लिए सीटिंग प्लान, फोटोयुक्त प्रवेश पत्र और डेस्क प्लान से परीक्षा कराने की ब्यवस्था कर रखी है। जिन विद्यालयों में डेस्क ब्रेंच नहीं है, वहां बीएसए के निर्देशानुसार क्रमागत बच्चों को बैठने की ब्यवस्था बनाई गई है।
इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी विजय प्रकाश यादव ने कहा कि परीक्षा की सुचिता के लिए भी यह प्रयास काफी बेहतर है। इससे अभिभावकों और बच्चों में भी विद्यालय के प्रति अच्छा संदेश जाएगा। शिक्षकों को हर प्रकार का सहयोग दिया जाएगा । ताकि अन्य विद्यालयों के शिक्षक भी इसका अनुकरण कर सकें। बच्चों को परीक्षा में डेस्क स्लिप और क्रमागत सिटिंग प्लान के अनुसार बैठाया जाएगा । बच्चों को प्रवेश पत्र भी वितरित किया गया है।