फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   ex pradhan of khotahi murdered in kushinagar

नाराज ग्रामीणों ने किया सड़क जाम: कुशीनगर में पूर्व प्रधान की हत्या, देर रात कब्रिस्तान के पास मिला शव, VIDEO

Mon, 22 May 2023 11:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 22 May 2023 11:55 AM IST
सार

पूर्व ग्राम प्रधान रामहरख यादव की हत्या के विरोध में सुबह साढ़े सात बजे खोटही-केरवनिया मार्ग पर ग्रामीणों ने सड़क जाम किया है। मौके पर सीओ खड्डा संदीप वर्मा सहित तीन थानों की पुलिस पहुंची है। ग्रामीण एसपी व डीएम को मौके पर बुला रहे हैं।एसडीएम कप्तानगंज मोहम्मद जफर पुलिसकर्मियों के साथ पहुंचे हैं।

विज्ञापन
ex pradhan of khotahi murdered in kushinagar
सड़क को जाम करने वाले ग्रामीणों को समझाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कुशीनगर जनपद के रामकोला थाना क्षेत्र गांव खोटही में रविवार की देर रात पूर्व प्रधान के गले पर पीछे से धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी। सूचना मिलने पर भारी संख्या में पुलिस बल के साथ इंस्पेक्टर और सीओ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी ली और शव को पोस्टमार्टम के भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले में छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन

 

बताया जा रहा है कि रामकोला थाना क्षेत्र के गांव खोटही निवासी पूर्व प्रधान रामहरख यादव (55) पुत्र स्व. फागू यादव का शव गांव के कब्रिस्तान के पास पड़ा हुआ था। इसी बीच गांव के किसी सदस्य ने देखा कि धारदार हथियार से उनकी हत्या कर दी गई है और सूचना पुलिस को दिया। घटना की सूचना मिलते ही गांव के लोग कब्रिस्तान की ओर दौड़ पड़े।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान वहां आसपास गांव के लोग भी इकट्ठा हो गए। वहीं उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हैं। गांव में अचानक इतनी बड़ी घटना हो जाने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। इतना ही नहीं गांव के लोग काफी डरे हुए हैं। पुलिस ने गांव के लोगों से पूछताछ करने की कोशिश की तो किसी ने भी अपना मुंह नहीं खोला। पुलिस फिलहाल पूछताछ में जुटी हुई है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद क्लियर हो जाएगा।


मृतक के लड़के संतोष यादव की तहरीर पर पुलिस ने पांच नामजद सहित छह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पूर्व ग्राम प्रधान रामहरख यादव की हत्या के विरोध में सुबह साढ़े सात बजे खोटही-केरवनिया मार्ग पर ग्रामीणों ने सड़क जाम किया है। मौके पर सीओ खड्डा संदीप वर्मा सहित तीन थानों की पुलिस पहुंची है। ग्रामीण एसपी व डीएम को मौके पर बुला रहे हैं।एसडीएम कप्तानगंज मोहम्मद जफर पुलिसकर्मियों के साथ पहुंचे हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed