{"_id":"613cf17a8ebc3e5acc32ae53","slug":"even-after-nine-days-the-vegetable-trader-is-not-known-kushinagar-news-gkp408807141","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ दिन बाद भी सब्जी व्यवसायी का पता नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ दिन बाद भी सब्जी व्यवसायी का पता नहीं
विज्ञापन

रगड़गंज। तीन सितंबर से लापता सब्जी व्यवसायी मोहन कुशवाहा का अब तक सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस ने इस मामले में अपहरण का मुकदमा तो दर्ज लिया है, लेकिन व्यवसायी का पता न चलने से परिजनों को अनहोनी की आशंका सता रही है।
पटहेरवा थाना क्षेत्र के रकबा राजा गांव के मोहन कुशवाहा तीन सितंबर को सुबह दस बजे घर से बाइक से निकले थे, लेकिन उसी दिन से उनका पता नहीं चल रहा है। दस लाख रुपये की फिरौती मांगे जाने की जानकारी होने पर उनकी पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है। हालांकि पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं।
इस बारे में समउर चौकी के इंचार्ज प्रमोद कुमार ने बताया कि मोहन का मोबाइल फोन ऑफ होने से उसका लोकेशन ट्रेस नहीं हो पा रही है। रुपये के लेन-देन की वजह से मोहन ने घर छोड़ा है। तलाश की जा रही है।