फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   ep ke maadhyam se hogee parishadeey skoolon kee nigaraanee

एप के माध्यम से होगी परिषदीय स्कूलों की निगरानी

Fri, 07 Jan 2022 12:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
ep ke maadhyam se hogee parishadeey skoolon kee nigaraanee
एप के माध्यम से होगी परिषदीय स्कूलों की निगरानी
विज्ञापन

एप जेनरेट करने के लिए विभाग की तरफ से कोटक महिंद्रा बैंक को भेजा गया पत्र
पडरौना। परिषदीय स्कूलों में कायाकल्य योजना के तहत हो रहे कार्यों समेत विद्यालय की अन्य गतिविधियों पर विभाग की तरफ से नजर रखने की व्यवस्था बनाई जा रही है। इसके लिए विभ एप जेनरेट कर रहा है। इसके जेनरेट होने के बाद अधिकारियों के अलावा अभिभावक भी जिले के किसी भी स्कूल की मौजूद स्थिति के बारे में जानकारी ले सकेंगे।
जिले में 2464 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। इसमें तैनात करीब सात हजार शिक्षकों पर इन विद्यालयों में नामांकित करीब तीन लाख छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने की जिम्मेदारी है। सरकारी विद्यालयों में शैक्षिक माहौल बेहतर करने और अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कायाकल्प योजना के तहत स्कूल की चहारदीवारी, बालक और बालिकाओं के लिए अलग-अलग शौचालय, बिजली कनेक्शन और उपकरण, शिक्षण कक्ष का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। कई बार गांव के लोग स्कूल में हो रहे निर्माण कार्यों में गुणवत्ता समेत शिक्षकों पर विभिन्न तरह की लापरवाही का आरोप लगाते रहे हैं। इन समस्याओं को देखते हुए बेसिक शिक्षा विभाग डीएम और सीडीओ के निर्देश पर एक एप जेनरेट करने जा रहा है।
विज्ञापन

इसके जेनरेट होने के बाद एप पर विद्यालय में उपलब्ध सभी संसाधनों के अलावा छात्र और शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की उपस्थिति आदि प्रतिदिन अपलोड किया जाएगा। यही नहीं एप को अभिभावक भी मोबाइल फोन में अपलोड कर विद्यालय में उपलब्ध संसाधनों के अलावा अपने बच्चों के शैक्षिक गुणवत्ता के विषय में सुझाव अथवा शिकायत कर निस्तारण करा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
परिषदीय विद्यालयों में उपलब्ध संसाधन और अन्य निर्माण कार्यों की निगरानी के लिए डीएम और सीडीओ की तरफ से एप जनरेट कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए कोटक महिंद्रा बैंक को पत्र भेजा गया है। एप जनरेट होने के बाद विद्यालयों की निगरानी करने में सहूलियत मिलेगी।
गौरव पांडेय, डीसी (निर्माण) बेसिक शिक्षा विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed