फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   eo,ae

एई का वेतन रुकेगा, ईओ को हिदायत दी

Sun, 31 Oct 2021 12:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
eo,ae
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पडरौना। जिले के नोडल अधिकारी पी. गुरु प्रसाद और डीएम एस. राजलिंगम ने शनिवार को पडरौना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव में निरीक्षण किया। कार्य संतोषजनक न मिलने पर नोडल अधिकारी ने नाराजगी जताई। इस पर डीएम ने अनुपस्थित एई का एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया। पडरौना में कांशीराम शहरी आवास में व्यवस्था संतोषजनक न मिलने पर ईओ पर भी दोनों अफसरों ने नाराजगी जताते हुए सुधार की हिदायत दी।
नोडल अधिकारी व डीएम ने लक्ष्मीपुर गांव में पाइप लाइन पेयजल योजना का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माणाधीन पानी की टंकी, पाइप कनेक्शन, साइट प्लान, विद्युत कनेक्शन आदि का जायजा लिया। सहायक अभियंता पीएनभट्ट की अनुपस्थिति से नाराज डीएम ने उनका एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया। लक्ष्मीपुर पाइप पेयजल योजना में कुल 1500 कनेक्शन का लक्ष्य है, लेकिन अभी तक कार्य पूरा नहीं हो सका है। वहां 250 कनेक्शन दिए जाने की जानकारी दी गई। इससे नोडल अधिकारी एवं डीएम संतुष्ट नहीं दिखे। जिन घरों को कनेक्शन दिया गया है, उनका निरीक्षण भी किया। उन्होंने ग्राम प्रधान को अधिक लोगों को कनेक्शन देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

कांशीराम आवास का निरीक्षण किया
नोडल अधिकारी ने महिला थाना के निकट स्थित कांशीराम आवास का निरीक्षण किया। यहां सफाई कर्मी न दिखने पर नोडल अधिकारी ने ईओ पडरौना को कड़े निर्देश दिए। उन्होंने सफाई का स्थाई इंतजाम करने का निर्देश दिया। नोडल अधिकारी एवं डीएम ने आवास में निवास करने वाले लोगों से भी बातचीत की। उन लोगों ने सफाई, पेयजल सहित अन्य समस्याओं की तरफ ध्यान आकृष्ट कराया। ईओ ने अभियान चलाकर वहां सफाई कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फॉगिंग मशीन को रवाना किया
नोडल अधिकारी पी. गुरु प्रसाद ने डीएम एस. राजलिंगम और सीडीओ अनुज मलिक की मौजूदगी में फॉगिंग मशीन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए पंचायती राज विभाग की ओर से 137 गांवों में फॉगिंग की जाएगी। जनपद के सभी 1003 गांवों में फॉगिंग कराने का नोडल अधिकारी ने निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed