फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Employment servants performed

रोजगागर सेवकों का धरना प्रदर्शन

Thu, 23 Sep 2021 10:50 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
Employment servants performed
रोजगार सेवकों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

प्रदेश प्रभारी पर दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ के प्रदेश प्रभारी पर एफआईआर दर्ज होने से नाराज रोजगार सेवकों ने बृहस्पतिवार को जिले के सभी ब्लॉक मुख्यालय पर प्रदर्शन कर नाराजगी जताई। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन ब्लॉक के अधिकारियों को देकर प्रदेश प्रभारी कमलेश पर दर्ज एफआईआर को वापस लेने की मांग की।

पडरौना ब्लॉक परिसर में उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ से जुड़े रोजगार सेवकों ने प्रदर्शन किया। संगठन के वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश प्रभारी संगठन के लोकप्रिय नेता हैं। समय-समय पर उनकी मांगों की पूर्ति के लिए सोशल साइट व आंदोलन के माध्यम से आवाज उठाते रहते हैं। लेकिन कुछ अधिकारी उनके खिलाफ साजिश रचकर उन्हें गलत तरीके से फंसा कर संगठन की आवाज को दबा रहे हैं। संगठन के लोगों ने इस कार्रवाई को द्वेषपूर्ण बता कर निंदा की और चेताया कि यदि प्रदेश दर्ज मुकदमा वापस नहीं हुआ तो प्रदेश स्तर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद सीएम को संबोधित ज्ञापन ब्लॉक के अधिकारी को सौंपा। इस दौरान विवेक जायसवाल, आबिद अंसारी, अरविंद कुशवाहा, गोरख नाथ कुशवाहा, उत्तम कुशवाहा, दधिबल कुशवाहा, खुर्शेद आलम, जाकिर अली, मनोज कुमार गुप्ता, मुन्ना यादव, दिग्विजय शर्मा, निखिल जायसवाल, बासिंद्र प्रसाद, अजय आदि मौजूद रहे। सुकरौली प्रतिनिधि के अनुसार रोजगार सेवकों ने बृहस्पतिवार को ब्लॉक अध्यक्ष अरुण त्रिपाठी की अगुवाई में प्रदर्शन किया। इस दौरान अरविंद सिंह, चंद्रदेव यादव, रंभा शर्मा, रमावती, शंभूनाथ, राजेश यादव, देवेंद्र शाही, संदीप, अमरजीत, इंद्रेश आदि मौजूद रहे। खड्डा प्रतिनिधि के अनुसार उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ के प्रदेश प्रभारी कमलेश गुप्ता पर शासन द्वारा रामकोला थाने में मुकदमा दर्ज कराने व सेवा समाप्ति की कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए रोजगार सेवकों ने खड्डा ब्लॉक परिसर में धरना दिया। इसमें रोजगार सेवकों ने मुकदमा वापस करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन बीडीओ को सौंपा। इस दौरान योगेश शर्मा, रमायन गुप्ता, दिव्यप्रकाश पांडेय, अशोक चौहान, सतेंद्र सिंह, अनुज चौधरी, जगदीश प्रसाद, सतेंद्र राव, संजीत राव, बृजेश यादव, अल्ताफ हुसैन, जोखन गुप्ता, प्रमोद आदि मौजूद रहे। पकड़ियार बाजार प्रतिनिधि के अनुसार नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक के मनरेगा कर्मियों ने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष मंसूर अली, एपीओ राकेश कुमार मौर्य, रमेश तिवारी, मंहथ प्रसाद, अवधेश गोंड, नगीना सिंह, दुर्गेश प्रसाद, विजय यादव, द्वारिका, घनश्याम, राजेंद्र आदि मौजूद रहे। कप्तानगंज प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक परिसर में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान गोविंद प्रसाद, बृजेश कुमार यादव, मृत्युंजय सिंह, सूर्यनारायण, सरिता यादव, गीता यादव, संगीता यादव, नगीना देवी, नरसिंह, धर्मेंद्र, अरुण आदि मौजूद रहे। रामकोला ब्लॉक परिसर धरना प्रदर्शन दिया। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष शिव विवेक, अमरेंद्र दीक्षित, बृजेश कुमार शर्मा, मिथिलेश यादव, राजेश कुमार, राजेश आदि मौजूद रहे। विशुनपुरा ब्लॉक के रोजगार सेवकों ने ब्लॉक अध्यक्ष सुनील शुक्ल की अगुवाई में एडीओ आईएसबी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान एपीओ प्रवीण कुशवाहा, अशोक यादव, सुनील कुमार, सुधा पांडेय, सुनील पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed