फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Emphasis on strengthening the organization at the SP review meeting.

Kushinagar News: सपा की समीक्षा बैठक में संगठन की मजबूती पर जोर

Sat, 01 Aug 2026 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 01 Aug 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on strengthening the organization at the SP review meeting.
खड्डा। सपा की विधानसभा खड्डा के बूथ, सेक्टर एवं जोन प्रभारियों की समीक्षा बैठक खैराटिया चौराहे स्थित सिंचाई विभाग कॉलोनी तथा नगर पंचायत के मैरिज हॉल में हुई। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और मिशन-2027 की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि एवं विशेष पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) प्रभारी ओपी यादव ने कहा कि मजबूत संगठन ही चुनावी सफलता का आधार होता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर मजबूत नेटवर्क तैयार कर ही पार्टी अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकती है।
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष रामअवध यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा गरीबों, किसानों, युवाओं और वंचित वर्गों की आवाज उठाती रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर जनता की समस्याओं को सुनने तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के सहयोग से वर्ष 2027 में प्रदेश में समाजवादी सरकार बनाने का लक्ष्य हासिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वरिष्ठ सपा नेता एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी विजय कुशवाहा ने कहा कि कार्यकर्ताओं को अभी से पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरना होगा। उन्होंने बूथ स्तर पर संगठन को सशक्त बनाने पर जोर देते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के समर्थन से वर्ष 2027 में पार्टी को बड़ी सफलता मिलेगी।

विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र पाल ने भी संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय और सक्रियता बनाए रखने की अपील की। बैठक में बूथ, सेक्टर एवं जोन प्रभारियों को संगठन विस्तार और जनसंपर्क अभियान से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, सेक्टर प्रभारी, जोन प्रभारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed