फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Emphasis on self-reliance and health awareness

Kushinagar News: स्वावलंबन व स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता पर जोर

Sat, 04 May 2024 02:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 04 May 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on self-reliance and health awareness
कसया। नगर के देवरिया मार्ग पर नारी स्वावलंबन व स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम हुआ। न्याय पंचायत स्तरीय 200 महिला मित्रों में सेनेटरी पैड का वितरण किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जीव एकता फाउंडेशन समन्वयक एमआर रंजन ने फाउंडेशन की ओर से शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, पर्यावरण, महिला सशक्तिकरण पर चर्चा की। कहा कि हमारी संस्कृति में नारी शक्ति के रूप में सम्मान के साथ पूजी जाती हैं। संस्था महिलाओं के स्वास्थ्य, रोजगार से जोड़ने का कार्य कर रही है। व्यापारी जितेंद्र कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि संस्था जिला, ब्लाक और न्याय पंचायत स्तर पर सामाजिक, सांस्कृतिक व अन्य कार्यक्रमों को नारी शक्ति के हित में अभियान चलाएगी। कहा कि अभियान के क्रम में जनपद के प्रत्येक न्याय पंचायतों में प्रति माह सौ लड़कियों को निशुल्क सेनेटरी पैड एक वर्ष तक दिया जाएगा। डॉ अंजना, सरिता मिश्रा, कालिंदी यादव ने सेनेटरी पैड के लाभ बताते हुए कहा कि आर्थिक रूप से हम कैसे आगे बढ़े यह हमें तय करना होगा और 14 से 45 वर्ष की महिलाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर आर्थिक स्वावलंबन के प्रति जागरूक होना होगा तभी महिला सशक्तिकरण का उद्देश्य पूर्ण होगा। संचालन संस्था सचिव डॉ संजय कुमार ने करते हुए संस्था की उपलब्धियों को बताया। इस दौरान सुरेश तिवारी, बबिता देवी, सावित्री कुशवाहा, प्रियंका चौधरी, स्नेहा सिंह, संगम देवी, संगीता, वंदना भारती, सुशीला भारती, रंजू, आशा शर्मा, रानी सहित गोरखपुर, देवरिया, महराजगंज, बस्ती, कुशीनगर की महिला मित्र मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed