फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Electricity supply to 50 villages stopped for two days, angry people demonstrated

Kushinagar News: दो दिनों से 50 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप, नाराज लाेगों ने किया प्रदर्शन

Wed, 06 Sep 2023 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 06 Sep 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply to 50 villages stopped for two days, angry people demonstrated
पडरौना। बिजली आपूर्ति ठप होने से नाराज लोगों ने मंगलवार को सोहसा मठिया चौराहा पर प्रदर्शन किया। गर्मी से परेशान लोगों ने तत्काल आपूर्ति बहाल करने की मांग पर अड़े रहे। आक्रोशित लोगों ने जेई, एसडीओ और एक्सईएन पर मनमानी का आरोप लगाया। फीडर में अचानक आई खराबी के कारण यह परेशानी आई।
विज्ञापन

सोहसा मठिया उपकेंद्र से 50 गांवों को बिजली आपूर्ति होती है। फीडर में अचानक आई खराबी के चलते सोमवार को सुबह से इन गांवों में आपूर्ति ठप है। मंगलवार की शाम तक बिजली नहीं आई तो लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। चौराहे पर पहुंचे लोगों ने बिजली निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप है कि अक्सर आपूर्ति गांवों की प्रभावित रहता है। इसके चलते गर्मी में लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। दो दिन से बिजली नहीं होने से इंवर्टर जवाब दे गया है और मोबाइल चार्ज करने के लिए दूसरे गांवों में जाना पड़ रहा है। जेई और एसडीओ सीयूजी नंबर तक नहीं रिसीव कर रहे हैं। इसे लेकर लोगों में आक्रोश है। बिजली निगम का कोई भी अफसर सार्थक जवाब तक नहीं दे रहा है। प्रदर्शन करने वालों में मंटू राव, परमानंद सिंह, रामप्रसाद, श्यामबदन, मल्लू, रियासत, गिरजाशंकर, हरिश्चंद्र मद्धेशिया, रामनेती आदि मौजूद थे। जेई अनूप श्रीवास्तव ने बताया कि फीडर में खराबी आने के चलते उपकेंद्र से आपूर्ति ठप है। खराबी को ठीक किया जा रहा है। ठीक होते ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed