फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   electricity come from cabil vire

जोल्हिनिया में बिजली के पोल नहीं, केबिल से हो रही बिजली आपूर्ति

Sun, 02 Jan 2022 10:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
electricity come from cabil vire
जोल्हिनिया में बिजली के पोल नहीं, केबिल से हो रही बिजली आपूर्ति
विज्ञापन

लोगों के घरों तक वाहन जाने का इंतजाम नहीं
तीन वर्ष पहले टाउन एरिया में शामिल हुए लोग सुविधाओं से वंचित
संवाद न्यूज एजेंसी
सुकरौली। करीब तीन साल पहले नगर पंचायत बने सुकरौली में शामिल जोल्हिनिया के लोगों को अब तक शहरी क्षेत्र की सुविधाएं नहीं मिल पाई हैं। इस वजह से लोगों को विभिन्न समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। जोल्हिनिया में सड़क और बिजली प्रमुख समस्या है। सड़क की स्थिति ऐसी है कि हाईंवे के सर्विस लेन पर ही एंबुलेंस और शादी विवाह की गाड़ियां रुक जाती हैं और लोगों को पैदल ही अपने घरों में जाना पड़ता है। बिजली और सड़कों की समुचित व्यवस्था न होने से लोगों को परेशानी हो रही है।
सुकरौली को नगर पंचायत बनाने के लिए आठ गांवों को शामिल किया गया है। अभी यहां वार्डों का सीमांकन नहीं हुआ है। वैसे सफाई और विकास कार्यों की कमान नगर पंचायत के जिम्मे हो गई है, लेकिन सुकरौली नगर में जोल्हिनिया के ज्यादातर लोग मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। नवसृजित सुकरौली नगर पंचायत की कुल आबादी लगभग बीस हजार है। सुकरौली नगर के जोल्हिनिया में रहने वाले लोगों का कहना है कि तीन वर्ष बाद भी मूलभूत सुविधाएं मयस्सर नहीं हो रही हैं। ग्राम सभा के दौरान ही जलनिकासी के लिए नालियां बनी हैं, जो टूट चुकी हैं। नालियों का गंदा पानी सड़कों पर फैल जाता है। बरसात के दिनों में घरों से निकलना मुश्किल होता है। गंदे पानी को निकालने के लिए कोई ठोस बंदोबस्त नहीं है। लोग काफी दूर से केबिल के सहारे घरों में बिजली की सप्लाई लिए हुए हैं। यहां के लोगों का कहना है कि यह समस्या कई वर्षों से है। इससे निजात दिलाने के लिए कोई भी जिम्मेदार सक्रिय नहीं दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

जिम्मेदार बोले
केंद्र सरकार की ओर से नई योजना में सभी छूटे हुए, बांस-बल्ली के सहारे बिजली आपूर्ति हो रहे गांवों को चिह्नित कर इसी वर्ष फरवरी तक कार्य शुरू होने हैं। इस योजना में बिजली की समस्या से जूझ रहे लोगों की समस्याओं का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पप्पू जायसवाल, एसडीओ हाटा
00000
सुकरौली नगर पंचायत में सफाई समेत विभिन्न जनहित के कार्य संचालित हैं। इस कार्य में लापरवाही बरतने वाले लोगों के खिलाफ जांच कर आवश्यक कार्रवाई होगी।
अजय कुमार सिंह, ईओ, सुकरौली नगर पंचायत
तीन वर्ष में भी नहीं बढ़ीं सुविधाएं-
- जोल्हिनिया के रहने वाले ओमप्रकाश तिवारी ने कहा कि यहां सड़क मुख्य समस्या है। लोगों के घरों तक बाइक भी नहीं जा पाती है। किसी कार्यक्रम में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

- मोहित यादव ने कहा कि बिजली की व्यवस्था ठीक नहीं है। हम लोगों ने बहुत प्रयास किया कि एक पोल लग जाए लेकिन दूर से केबिल के सहारे सप्लाई लानी पड़ती है। इस वजह से दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है।
- मोतीलाल राजभर ने कहा कि गांव से नगर में शामिल हो गए हैं, लेकिन बरसात के समय में गंदा पानी सड़क पर ही फैल जाता है। जल निकासी की व्यवस्था आवश्यक है।
- लक्ष्मीना ने कहा कि आवास समेत कई महत्वपूर्ण सुविधाओं से हम लोग वंचित हैं। काफी प्रयास करने के बाद भी झोपड़ी में रहने को विवश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed