फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   electricity bothered 100 villages

Kushinagar News: करीब सौ गांव में ठप रही नौ घंटे बिजली

Wed, 14 Jun 2023 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 14 Jun 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
electricity bothered 100 villages
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मंसाछापर। 33 केवी लाइन में फाॅल्ट होने के कारण मंगलवार की सुबह से ही क्षेत्र के करीब सौ गांवों में बिजली आपूर्ति नौ घंटे बाद बहाल हुई। बिजली नहीं होने से लोग गर्मी से परेशान हो गए। गर्मी से बचने के लिए लोग छायेदार पेड़ के नीचे बैठने के अलावा अन्य उपाय करते दिखे।

मनिकौरा और जरार बिजली फीडर को बिजली आपूर्ति राजापाकड़ बिजली घर से होती है। जर्जर हो चुके बिजली के तार की वजह से हमेशा फाॅल्ट की समस्या होती रहती है। मंगलवार की सुबह करीब छह बजे 33 केवी में फाॅल्ट हो गया। इस वजह से दोनों फीडरों से जुड़े करीब सौ गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली नहीं होने से सरकारी दफ्तर में कार्य करने वाले कर्मचारियों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ी।
विज्ञापन

मनिकौरा फीडर के अवर अभियंता दीपक कुमार की अगुवाई में बिजली कर्मचारी पूरे दिन फाॅल्ट खोजते रहे। छोटा फॉल्ट होने के कारण गड़बड़ी जल्दी मिल नहीं रही थी। दोपहर बाद करीब सवा तीन बजे फाॅल्ट को ठीक कर बिजली आपूर्ति हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में अवर अभियंता दीपक कुमार ने बताया कि 33 हजार केवी में फाॅल्ट होने से बिजली आपूर्ति ठप हुई थी। इसमें आई गड़बड़ी को ठीक कर बिजली आपूर्ति बहाल करवा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed