{"_id":"6a4fffca5033acbc2803dad3","slug":"electric-pole-and-wires-fall-power-supply-to-several-villages-disrupted-kushinagar-news-c-205-1-ksh1039-163443-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बिजली का पोल और तार गिरा, कई गांवों की आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बिजली का पोल और तार गिरा, कई गांवों की आपूर्ति ठप
Fri, 10 Jul 2026 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 10 Jul 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक के मनिकौरा उपकेंद्र से जुड़े सोनवल गांव के पास बृहस्पतिवार दोपहर बाद बिजली का पोल और उस पर लगे तार गिर जाने से क्षेत्र की आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई। घटना के बाद सोनवल सहित आसपास के कई गांव अंधेरे में डूब गए और लोगों को भीषण गर्मी व उमस के बीच भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
दोपहर बाद अचानक तेज आवाज के साथ बिजली का पोल क्षतिग्रस्त होकर गिर गया, जिससे विद्युत तार भी जमीन पर आ गए। एहतियात के तौर पर तत्काल विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका टल गई। हालांकि, बिजली गुल होने से घरों में लगे पंखे, कूलर और अन्य विद्युत उपकरण बंद हो गए। वहीं पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हुई।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग को सूचना दी। सूचना के बाद विभागीय कर्मचारी मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त पोल व तार का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि पोल गिरने से कई गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।