फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   election news meeting

Kushinagar News: रेंडमाइजेशन में 678 मतदान पार्टियों को आवंटित हुआ बूथ

Wed, 03 May 2023 12:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 May 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
election news meeting
पडरौना। कलक्ट्रेट स्थित एनआईसी में मंगलवार को प्रेक्षक की उपस्थिति में तृतीय रेंडमाइजेशन हुआ। इसमें नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत के चुनाव में कुल 611 मतदान पार्टियों और रिजर्व में लगे कार्मिकों को बूथ आवंटित किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान प्रेक्षक अनिल कुमार ने जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर रिजर्व में लगी पार्टियों का बूथवार आवंटन, रूट चार्ट आदि की जानकारी ली। तीन नगर पालिका परिषद और दस नगर पंचायत क्षेत्र में मतदान निर्विवाद संपन्न कराने के लिए 611 पार्टियां समेत 10 प्रतिशत रिजर्व के साथ कुल 678 पार्टियां बनाई गई हैं। प्रेक्षक ने सहायक निर्वाचन अधिकारी को निर्देश दिया कि सभी आरओ व उप जिला मजिस्ट्रेट अपना मोबाइल नंबर दे दें, ताकि मतदान पार्टियों के गंतव्य स्थान पर पहुंचने की जानकारी मिल सके।
विज्ञापन

उन्होंने मतदान पार्टियों के भोजन आदि की व्यवस्था की जानकारी लेकर ड्य़ूटी कार्ड वितरण के संबंध में सीडीओ व प्रभारी अधिकारी कार्मिक को जरूरी निर्देश दिया। इस दौरान सीडीओ गुंजन द्विवेदी, उपजिला निर्वाचन अधिकारी/ एडीएम देवीदयाल वर्मा, प्रेक्षक के लाइजिंग ऑफिसर डीएफओ अनिल श्रीवास्तव, परियोजना निदेशक जगदीश त्रिपाठी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी/उपजिलाधिकारी व्यास नारायण, डीआईओएस रविंद्र सिंह, बीएसए डॉ.राम जियावन मौर्य, डीसी मनरेगा राकेश कुमार, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मनीष गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed