फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Efforts for political supremacy intensified in Hata

भाजपा के दो गुटों के आपस में भिड़ने का मामला

Mon, 23 Aug 2021 10:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Efforts for political supremacy intensified in Hata
हाटा में राजनीतिक वर्चस्व का प्रयास तेज
विज्ञापन

एक गुट के छह नामजद लोगों सहित कई पर दर्ज हो चुका है केस
मारपीट के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने फोरलेन जाम कर दिया था
संवाद न्यूज एजेंसी
हाटा। चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे हाटा विधानसभा क्षेत्र की राजनीत गर्म होने लगी है। एक ही दल के कई गुट अपना-अपना दबदबा बनाने के लिए तरह-तरह के तरीके अपना रहे हैं। शनिवार को इसी चक्कर में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह और मंत्री अनिल राजभर के स्वागत के दौरान भाजपा के दो गुटों में मारपीट हो गई थी। इस मामले में कुछ कार्यकर्ताओं को चोटें भी आईं। इस मामले में मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने छह नामजद सहित 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया है।

शनिवार को हाटा में भाजपा की बैठक थी, जिसमें शामिल होने के लिए दयाशंकर सिंह का हाटा आए थे। उसी दिन मंत्री अनिल राजभर का भी हाटा क्षेत्र में एक कार्यक्रम था। पार्टी के ही दो गुट अपने-अपने संख्या बल का प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान दोनों गुट आमने-सामने हो गए, लेकिन मामला रफा-दफा हो गया। बाद में जब प्रदेश उपाध्यक्ष का काफिला निकल रहा था तो उसी दौरान दोनों गुटों में पथराव और मारपीट हो गई। एक दौरान एक गुट के एक कार्यकर्ता की असलहा लहराते हुए फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। एक गुट के कार्यकर्ता हाइवे जाम कर दूसरे गुट के नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर लेकर जाम खुलवाया। बाद में पुलिस ने उसी तहरीर के आधार पर छह नामजद लोगों सहित 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। अभी भी दोनों गुटों से जुड़े नेता और कार्यकर्ता एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए पुलिस पर कार्रवाई का दबाव बना रहे हैं। बताया जा रहा है एक गुट के कुछ लोगों ने सोमवार को पुलिस कप्तान से भी मुलाकात की। मामला सत्ता पक्ष के लोगों से जुड़ा होने के कारण पुलिस संभलकर कदम उठा रही है। हाटा के कोतवाल जयप्रकाश पाठक ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। इस मामले से जुड़े अन्य बिंदुओं की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed