फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Education will change the fate of Mushar society, call to send schools

Kushinagar News: शिक्षा से बदलेगी मुसहर समाज की तकदीर, स्कूल भेजने का आह्वान

Mon, 24 Aug 2026 01:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Education will change the fate of Mushar society, call to send schools
दुदही ब्लांक के रायपुर मुसहरटोली में चौपाल लगाकर जागरेक करते .पप्पू पांडेय।स्रोत-सोशल मीडिया
दुदही। क्षेत्र के रायपुर मुसहरटोली में शनिवार को ‘हम पढ़ेंगे तभी बढ़ेंगे’ कार्यक्रम के तहत जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें शहर के समाजसेवी दीप नारायण अग्रवाल,पप्पू पांडेय के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में मुसहर समाज के सर्वांगीण विकास, सामाजिक चेतना और बाल श्रम के खात्मे पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पप्पू पांडेय ने कहा कि मुसहर समाज की तरक्की और खुशहाली का सबसे बड़ा माध्यम शिक्षा है। अभिभावक अपने नाबालिग बच्चों को मजदूरी पर भेजना बंद करें। कुछ रुपयों के लिए बच्चों का भविष्य दांव पर न लगाएं। बच्चों के हाथों में कुदाल और हथौड़े के बजाय कलम और किताबें होनी चाहिए, तभी वे शिक्षा हासिल कर समाज की मुख्यधारा से जुड़ सकेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार गरीब और वंचित वर्ग के बच्चों की शिक्षा के लिए कई योजनाएं चला रही है। बच्चों को मुफ्त पाठ्यपुस्तक, यूनिफॉर्म, छात्रवृत्ति और मध्यान्ह भोजन जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं। अभिभावक इन योजनाओं का लाभ उठाएं और बच्चों का नजदीकी विद्यालय में दाखिला कराकर उन्हें नियमित स्कूल भेजें। कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों, युवाओं और अभिभावकों ने बाल श्रम को समाज से पूरी तरह समाप्त करने और बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि बच्चों को शिक्षा से जोड़कर ही समाज के पिछड़ेपन को दूर किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed