फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Durgesh Rai became BJP district president,

Kushinagar News: दुर्गेश राय बने भाजपा जिलाध्यक्ष, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

Sat, 16 Sep 2023 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 16 Sep 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
Durgesh Rai became BJP district president,
पडरौना। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने शुक्रवार को प्रदेश के सभी जिलों के जिलाध्यक्षों के नाम घोषित किए है। दुर्गेश राय को कुशीनगर का जिलाध्यक्ष बनाया गया। जिलाध्यक्ष मनोनीत होते ही उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया। कार्यकर्ताओं सहित क्षेत्र के लोगों ने उनका जगह-जगह स्वागत किया।
विज्ञापन

तमकुहीराज क्षेत्र के बरवा सुकदेव निवासी दुर्गेश राय ने वर्ष 1999 में आरएसएस का जिला प्रचारक के रूप में अपने सामाजिक जीवन की शुरुआत की थी। राजनीति में काफी उतार-चढ़ाव के बाद भी वे संघ और पार्टी से जुड़े रहे। परास्नातक तक शिक्षा प्राप्त उन्होंने 2005 से आठ तक बलिया में संघ के जिला प्रचारक के रूप में काम किया। इसके बाद भाजपा में उन्हें मिली जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन किया। वे जिलाध्यक्ष बनने के पहले पार्टी के जिला उपाध्यक्ष के रूप में पार्टी को मजबूत करने में जुटे थे। जिलाध्यक्ष मनोनीत होने के बाद वे तुर्कपट्टी स्थित सूर्य मंदिर में पूजा-अर्चन किया। यहां भाजपा नेता चंद्र प्रकाश यादव चमन, विद्याधर ओझा, सुमित त्रिपाठी, वीरेंद्र शाही, रवि प्रकाश मिश्र, विनोद गिरी, हेमंत पांडेय, प्रवीण शाही, बिट्टू शाही, पप्पू शाही ने उन्हें माला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

इसके पहले तुर्कपट्टी चौराहे पर पुरुषोत्तम वर्मा, सावित्री कुशवाहा, सुधीर मिश्र, डॉ. लल्लन कुशवाहा, डॉ. डीएन कुशवाहा, टीपू सिंह, विपुल दुबे आदि स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्गेश राय के भाजपा जिलाध्यक्ष बनने पर फाजिलनगर विधायक सुरेंद्र कुमार कुशवाहा ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने मनोनीत जिलाध्यक्ष को धौरहरा गांव में माला पहनाई और उन्हें मिठाई खिला कर बधाई दी। इस दौरान विजय बहादुर सिंह, अनिल जायसवाल, अरविंद कुशवाहा, योगेंद्र कुशवाहा, सुनील त्रिपाठी, संजय लाल श्रीवास्तव, राणाप्रताप मिश्र, हरिकेश आदि मौजूद रहे।
लक्ष्मीगंज प्रतिनिधि के अनुसार फतेहबहादुर दूबे, उमेश त्रिपाठी, रामअवध प्रसाद, विनोद कुमार श्रीवास्तव, गोरख सिंह, योगेश पांडेय, सुदर्शन यादव, सुभाष पांडेय आदि ने उन्हें बधाई दी है।

पटहेरवा प्रतिनिधि के अनुसार दुर्गेश राय को भाजपा का जिलाध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है। इस दौरान श्रीनिवास राय, कन्हैया शर्मा, अमलेश तिवारी, जितेंद्र तिवारी, विभूति गुप्ता, सुदर्शन चौरसिया, हरेंद्र तिवारी, प्रभुनाथ तिवारी आदि ने उन्हें बधाई दी है।

0000000
सुधीर कुमार मिश्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed