फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Dry fruits hit by inflation; prices of almonds and pistachios rise.

Kushinagar News: मेवों पर महंगाई की मार, बादाम-पिस्ता के बढ़े दाम

Sun, 21 Jun 2026 01:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Dry fruits hit by inflation; prices of almonds and pistachios rise.
पडरौना। पश्चिम देशों में चल रहे तनाव का असर ड्राई फ्रूट के बाजार में भी साफ दिखाई देने लगा है। बादाम, पिस्ता समेत कई मेवाओं के दामों में हाल के दिनों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। व्यापारियों का कहना है कि आयातित मेवा की आवक कम होने और अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ती कीमतों का सीधा असर स्थानीय बाजार पर पड़ रहा है।
विज्ञापन

पश्चिम एशिया में तनाव होर्मुज में हुए संकट के कारण ईरान और अफगानिस्तान से आने वाले सूखे मेवों की सप्लाई चेन प्रभावित हुई है। बादाम और पिस्ता के रेट में वैश्विक चुनौतियों और आपूर्ति में कमी के कारण बढ़ोतरी हुई है। पश्चिम एशिया में तनाव और ईरान संकट के चलते आयात प्रभावित हुआ है। जिससे पिस्ता और बादाम की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। शहर के दुकानदार सुरेंद्र जायसवाल ने बताया कि कुछ सप्ताह पहले तक जिन मेवा की कीमतें अपेक्षाकृत स्थिर थीं वे अब तेजी से महंगी हो रही हैं। बादाम 860 से 1000 व पिस्ता 1100 से 1200 रुपये तक हो गई है।
विज्ञापन



मेवे वाली मिठाई की कीमतें भी बढ़ी
-महंगाई के कारण मिठाइयों पर लगने वाले ड्राई फ्रूट्स अब कम दिख रहे हैं। मात्रा अधिक होने पर अधिक दाम वसूले जा रहे हैं। पहले जहां लोग मांगलिक कार्यक्रम,त्योहारों और पारिवारिक आयोजनों में खुलकर ड्राई फ्रूट्स की खरीदारी करते थे वहीं अब सीमित मात्रा में ही मेवे खरीद रहे हैं। रामकोला रोड के मिठाई दुकानदार विजय मद्धेशिया, राजेश ने बताया कि आगामी त्योहारों और मांग बढ़ने की स्थिति में कीमतों में और वृद्धि हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed