{"_id":"6285372f34494e4b3e303f6d","slug":"drunk-youth-killed-elderly-woman-with-shovel-kushinagar-news-gkp437330114","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशेड़ी युवक ने बुजुर्ग महिला पर फावड़े से वारकर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशेड़ी युवक ने बुजुर्ग महिला पर फावड़े से वारकर की हत्या
विज्ञापन
दुलारी देवी की फाइल फोटो।संवाद।
- फोटो : KUSHINAGAR
नशेड़ी युवक ने बुजुर्ग महिला पर फावड़े से वारकर की हत्या
गांव में दहशत का माहौल, प्राथमिक विद्यालय अपरूप टोला में रसोइयां थीं दुलारी देवी
कसया(कुशीनगर)। थानाक्षेत्र के कुड़वा उर्फ दिलीपनगर गांव के भागी बिंद टोला में बुधवार सुबह पड़ोस के नशेड़ी युवक ने बुजुर्ग महिला की कुदाल (फावड़े) से काटकर हत्या कर दी। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस तहरीर के आधार पर आरोपित के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर हर पहलू की जांच कर रही है। आरोपित को पकड़ने के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश भी दी जा रही है। हालांकि, पुलिस उसके परिजनों को थाने ले गई है, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है।
जानकारी के अनुसार कुड़वा उर्फ दिलीपनगर के भागी बिंद टोला निवासी जनता देवी ने थाने में तहरीर सौंपी है। उनका आरोप है कि उनके पड़ोसी अर्जुन कश्यप ने बुधवार सुबह करीब पांच बजे राम आधार कश्यप की पत्नी व उसकी सास दुलारी देवी (62) पर फावडे़ से कई बार वार कर लहूलुहान कर दिया। इससे अचेत होकर दुलारी गिर गईं और उनकी मौत हो गई। उसने बताया है कि घटना को उस समय अंजाम दिया गया जब उनकी सास दुलारी भिंडी लेकर घर लौट रही थीं। उसी दौरान उनके मोबाइल फोन पर किसी का फोन आ गया और मिट्टी की ढेर पर बैठकर बात करने लगीं। उसी समय अर्जुन ने फावडे़ से कई बार सिर सहित शरीर के अन्य हिस्सों पर वारकर लहूलुहान कर दिया। अर्जुन उस समय मिट्टी को फावडे़ से समतल कर रहा था। लहुलूहान हालत में परिजन महिला को जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
गांव के लोगों का कहना है कि दो दिन पहले मिट्टी भराई को लेकर विवाद व कहासुनी हुई थी, लेकिन पुलिस इस तरह की वजह से हत्या होने से इनकार कर रही है। दुलारी देवी कसया ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय अपरूप टोला में कई वर्षों से रसोइयां थीं। इस बात की पुष्टि विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ताहिरा खातून ने की है। दुलारी देवी की आठ संतानें हैं। इनमें पांच पुत्र व तीन पुत्रियां हैं। तीन पुत्र बाहर रहकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। जबकि दो पुत्र रंजीत व धूमन घर पर रहते हैं। रंजीत अविवाहित है। कसया थाने के एसओ सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। आरोपित के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपित को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
...
उन्मादी प्रकृति का है आरोपित
गांव के लोगों का कहना है कि हत्यारोपित अर्जुन कश्यप उन्मादी व नशेड़ी स्वभाव का है। गांव में मामूली बात को लेकर किसी से उलझ जाना, कहासुनी व विवाद करना उसकी जीवनशैली का हिस्सा है। दिन भर नशे में रहना उसकी आदत में है। रुपये न रहने पर मछली पकड़ना व उसे बेचकर नशे की लत को पूरा करना उसकी आदत में शामिल है।