{"_id":"601998e48ebc3e2dc714f3ef","slug":"driver-injured-under-tractor-operated-dhankutty-kushinagar-news-gkp3832348166","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टरचालित धनकुट्टी के नीचे दबकर चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टरचालित धनकुट्टी के नीचे दबकर चालक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैक्टरचालित धनकुट्टी के नीचे दबकर चालक घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
खड्डा (कुशीनगर)। ट्रैक्टरचालित धनकुट्टी मंगलवार को एक गड्ढे में गिर गई। उसके नीचे दब जाने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुर्कहां स्थित सीएचसी ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
खड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा भैसहां निवासी कमलेश ट्रैक्टर से चलने वाली धनकुट्टी लेकर गांव-गांव में धान की कुटाई करता है। मंगलवार को गांव के ही कोटवा टोला में धनकुट्टी लेकर जा रहा था। नारायणी नदी के छितौनी तटबंध के पास एक बच्चे को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। इस घटना में कमलेश उसके नीचे दब गया। यह देख आसपास के लोग दौड़ पड़े और किसी तरह से उसे बाहर निकाला। सूचना मिलने पर एसओ आरके यादव, एसआई पीके सिंह फोर्स के साथ पहुंचे और घायल कमलेश को एंबुलेंस से तुर्कहां स्थित सीएचसी भेजवाया।