फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Domestic flights will start from Budhanagari soon

Kushinagar News: बुद्धनगरी से जल्द होगी घरेलू उड़ानों की शुरुआत

Sat, 06 Jan 2024 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 06 Jan 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
Domestic flights will start from Budhanagari soon
अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट में सलाहकार समिति की बैठक करते सांसद विजय कुमार दुबे, विधायक पीएन पठान व
कसया। अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के टर्मिनल बिल्डिंग में शुक्रवार की शाम को एयरपोर्ट सलाहकार समिति की बैठक हुई। बैठक में तय हुआ कि बुद्धनगरी से जल्द ही नई घरेलू उड़ानों की शुरुआत की जाएगी। इसके लिए विभिन्न एयर लाइंस कंपनियों से बातचीत की जा रही है।
विज्ञापन

सांसद विजय कुमार दुबे की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि यहां से अन्य शहरों के लिए विमान सेवाओं का विस्तार किया जाएगा। इसके लिए विभिन्न विमानन कंपनियों से वार्ता चल रही है। इस हवाईअड्डे के विकास और संचालन के संबंध में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
विज्ञापन

इसके अलावा कुशीनगर से अन्य शहरों के लिए भी विमान सेवाओं का विस्तार किया जाएगा। हवाई अड्डे के आसपास के क्षेत्र का विकास भी किया जाएगा। बैठक में शामिल सदस्यों ने कहा कि कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा उत्तर प्रदेश के लिए एक महत्वपूर्ण परियोजना है। यह हवाईअड्डा क्षेत्र के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक के दौरान एयरपोर्ट निदेशक राजेंद्र प्रसाद लंका ने बताया कि डीवीओआर सिस्टम लगने का कार्य मार्च माह तक पूरा कर लिया जाएगा, तो वहीं इंसूलेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) को लगाने का कार्य तेजी से चल रहा है। इसे भी जून माह तक पूरा कर लिया जाएगा। बैठक में सांसद के अलावा कुशीनगर विधायक पीएन पाठक, हाटा विधायक मोहन वर्मा, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अंकिता जैन, सीओ कुंदन सिंह, ईओ शैलेंद्र मिश्रा, रामानुज मिश्र, संतोष मणि त्रिपाठी, वेद प्रकाश सिंह, रोहित मिश्रा, नरेंद्र रे, राजीव श्रीवास्तव, संदीप कुमार यादव, प्रनेश कुमार राय, पीयूष चौधरी, गौरव श्रीवास्तव, टर्मिनल प्रबंधक प्रदीप कुमार यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed