फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Dola Mela: Entry of heavy vehicles will be prohibited in the city today

डोला मेला : आज शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रहेगी रोक

Mon, 18 Aug 2025 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 18 Aug 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Dola Mela: Entry of heavy vehicles will be prohibited in the city today
पडरौना। शहर में डोल मेला को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए पुलिस विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। डोल मेला के दौरान शहर में आवागमन करने वालों को कोई दिक्कत न हो इसके लिए सोमवार की शाम छह बजे से डोल मेला समाप्ति तक रूट डायवर्जन कर दिया गया है। इस दौरान शहर में किसी भी तरह के कामर्शियल और चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी।
विज्ञापन

यातायात निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि जटहां की तरफ से रामधाम पोखरा होते हुए शहर की तरफ आने वाले सभी प्रकार के कामर्शियल और चार पहिया वाहनों के लिए रुट डायवर्जन रहेगा। इस तरह के वाहन रामधाम पोखरे से शहर में प्रवेश नहीं करेंगे। अम्बे चौक से शहर के भीतर आने वाले कामर्शियल वाहनों पर पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे। उन्होंने बताया कि बिहार, बांसी, खिरकिया व जटहां की तरफ से आने वाले कार्मशियल वाहन खिरकिया से अन्दर शहर की तरफ नहीं आएंगे।
विज्ञापन

बिहार, बांसी, खिरकिया की तरफ से रामकोला, कप्तानगंज, खड्डा, कसया जाने वाले कामर्शियल वाहन खिरकिया बाईपास से बड़ी नहर होते हुए अपने गन्तव्य की तरफ जाएंगे। कप्तानगंज/रामकोला से आकर पडरौना होते हुए खिरकिया, बांसी, बिहार को जाने वाले कामर्शियल वाहन मिश्रौली, बड़ी नहर, खिरकिया होते हुए अपने गंतव्य की तरफ जाएंगे। उन्होंने बताया कि कसया से आकर पडरौना होते हुए खिरकिया, बांसी, बिहार जाने वाले कामर्शियल वाहनों के लिए छावनी से डायवर्ट कर उन्हें मटिहिनिया, खिरकिया बाईपास, खिरकिया होते हुए अपने गंतव्य की तरफ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह स्टेशन मोड़ से कस्बा की तरफ किसी भी प्रकार के कामर्शियल वाहनों को स्टेशन मोड़ से पूर्णतः प्रतिबंधित कर दिया गया है। स्टेशन बाईपास से कठकुईया होते हुए शहर की तरफ आने वाले सभी प्रकार के कामर्शियल वाहन स्टेशन मोड़ से पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे। कुबेरस्थान, छावनी होते हुए शहर की तरफ से आने वाले कार्मशियल वाहनों को मटिहिनिया से रूट डावर्ट कर उन्हें शहर में आने से प्रतिबंधित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed