फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Dogs increase in Sauraha Khurd...villagers in panic

Kushinagar News: सौरहा खुर्द में बढ़े कुत्ते...दहशत में गांववाले

Sat, 08 Nov 2025 02:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 08 Nov 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Dogs increase in Sauraha Khurd...villagers in panic
पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के सौरहा खुर्द गांव में इन दिनों आवारा कुत्तों का आतंक गहराता जा रहा है। पिछले एक माह के भीतर करीब 30 लोग कुत्तों के हमले का शिकार बन चुके हैं, इससे गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि कुत्तों के झुंड दिन-रात गांव में घूम रहे हैं और राहगीरों, बच्चों और बाइक सवारों पर हमला कर रहे हैं। गांव वालों ने आशंका जताई है कि कुत्तों को नगर क्षेत्र से पकड़कर गांवों में छोड़ा जा रहा है, क्योंकि अचानक इतनी अधिक संख्या में कुत्तों का विचरण गांवों में होना असामान्य है।
विज्ञापन

शुक्रवार को भी गांव वालों में कुत्ते को लेकर दहशत रही।गांव के दुबरहा टोले में सितंबर माह से ही कुत्तों के काटने की घटनाएं सामने आ रही हैं। अनिल कुशवाहा ने बताया कि गांव से होकर गुजरने वाले साइकिल और बाइक सवारों पर कुत्ते झुंड बनाकर हमला कर देते हैं। उनसे बचने के चक्कर में कई राहगीर चोटिल भी हो गए हैं।वहीं, राजेश्वर शर्मा ने कहा कि सबसे ज्यादा खतरा रात के समय होता है। शाम के बाद किसी जरूरत से घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है।विवेक ने बताया कि कुत्ते पीछे से आकर पैरों में काट लेते हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि गांवों में रहने वाले स्थानीय कुत्ते इतने आक्रामक नहीं होते हैं, लेकिन अब जो झुंड देखे जा रहे हैं, वे सामान्य कुत्तों से अलग और अत्यधिक हिंसक स्वभाव के हैं। गांव वालों का कहना है कि तीन सप्ताह पूर्व कोटवा कला गांव में भी आवारा कुत्तों ने एक दर्जन से अधिक लोगों को काट लिया था, इसके बाद ग्रामीणों ने जोखिम उठाकर उन्हें गांव से बाहर खदेड़ा था।गांव वालों ने पशु पालन विभाग और प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि अगर जल्द ही आवारा कुत्तों को पकड़कर हटाया नहीं गया तो वे सामूहिक प्रदर्शन करने की चेतावनी दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
पालतू कुत्ते ने महिला के पैर की नोंची थी अंगुली
जौरा बाजार। क्षेत्र में बंदर के काटने के साथ ही पागल कुत्ते के काटने से गांव वाले डरे हुए है। जैसे ही लोगों को पता लगा कि एक कुत्ते ने औरत के पैर की दो अंगुलियों को चबा लिया है। इससे आस-पास के गांवों में दहशत फैल गया। गांव वालों का आरोप है कि कुत्तों की संख्या गांवों में बढ़ती जा रही है।इस पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन की ओर से प्रयास किया जाए, नहीं तो किसी की जान कुत्ते ले लेंगे।

रहसूसूमालीपट्टी गांव की निवासी सुभावती देवी पत्नी रामप्रसाद कुशवाहा (55) को बुधवार की रात को कुत्ते ने पैर की दो उंगलियों को चबा गया था। शोर सुनकर आए गांव वालों ने दौड़ाया तो कुत्ता भाग गया। इसकी जानकारी होने पर आस-पास के गांव रहसुजनोवी पट्टी, कोटवा, करजही, नदवाबिशुनपुर आदि गांवों के लोगों दहशत फैल गई।इसी गांव में बंदरों के काटने से लोग काफी परेशान रहे। शुक्रवार को सुबह जोकवा बाजार-सोनबरसा मार्ग पर एक विवाह भवन के पास कुत्ते को मरने की सूचना के बाद लोगों को राहत जरूर मिला है। लेकिन मन में डर अभी भी बना है। गांव वालों का कहना है कि महिला पर जो कुत्ता हमला बोला था वह समान्य कुत्तों से लंबा था, ऐसी आशंका जताई जा रही है। वह किसी का पालतू कुत्ता था कोई लाकर गांव में छोड़ दिया था। लोगों का कहना है कि जो कुत्ता काटा है वह गांव के कुत्तों से काफी लंबा था। किसी कुत्ता पालक ने उसे किसी कारण वश इधर लाकर छोड़ दिया है। विवाह भवन के आगे जिस आदमी ने मरे हुए कुत्ते को देखा था, धौरहरा निवासी जगदीश आर्य ने बताया कि मरा हुआ कुत्ता काफी लंबा था तथा उसका मुंह काफी लंबा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed