{"_id":"5cf55fa9bdec22070352c7be","slug":"dm-warned-officers-for-fair-work","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्य पूरा करने में जुटें अधिकारी: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्य पूरा करने में जुटें अधिकारी: डीएम
Mon, 03 Jun 2019 11:28 PM IST
राकेश पांडेय
kushinagar
kushinagar
Published by: राकेश पांडेय
Updated Mon, 03 Jun 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
अफसरों के साथ बैठक करते डीएम।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार की देर शाम डीएम की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। इसमें अधिकारियों को सरकार की मंशा के अनुरूप विकास कार्यों को पूरा कराने में तेजी लाने के निर्देश दिए।
डीएम डॉक्टर अनिल कुमार सिंह ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया समाप्त हो गई है। अब विकास कार्यों को सरकार की मंशा के अनुरूप संपन्न कराने में अधिकारी जुट जाएं। लाभपरक योजनाओं का क्रियान्वयन पारदर्शिता के साथ शत-प्रतिशत पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उसके बाद डीएम ने उपस्थित अधिकारियों से एक-एक कर विभागवार आंकड़ों की जानकारी भी ली। जिलापूर्ति विभाग का राशन कार्डों का कार्य 88 प्रतिशत ही पूर्ण गया है। शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। समाज कल्याण विभाग की तरफ से संचालित विभिन्न योजनाओं सहित छात्रवृत्ति योजना से संबंधित पूर्ण करने, जिला बेसिक शिक्षा विभाग से पुस्तकों के वितरण संबंधी समेत विभिन्न विभागों से विकास कार्यों जानकारी ली। इस दौरान सीडीओ रामसूरत पांडेय, सीएमओ डॉक्टर हरिचरण सिंह, पीडी संजय पांडेय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अरुण कुमार, डीएसओ विमल कुमार शुक्ल आदि मौजूद रहे।