{"_id":"671ab7705bc257d2fd0b098a","slug":"discussion-on-buddhas-teachings-and-constitutional-rights-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-125347-2024-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बुद्ध के उपदेशों और सांविधानिक अधिकार पर विमर्श","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बुद्ध के उपदेशों और सांविधानिक अधिकार पर विमर्श
Fri, 25 Oct 2024 02:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 25 Oct 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
पकवा इनार। भारतीय बौद्ध महासभा की बृहस्पतिवार को भिक्षु धर्मकीर्ति बुद्ध बिहार में बैठक हुई। इसमें बुद्ध के उपदेश व संविधान में मिले अधिकारों पर विमर्श हुआ।
भारत रत्न डॉ. बीआर आंबेडकर के दीक्षा दिवस से महासभा के देशभर में कार्यक्रम आरंभ किए थे। इसके गोरखपुर में समापन के बाद बृहस्पतिवार को महासभा के पदाधिकारी बुद्ध महापरिनिर्वाण स्थली पहुंचे थे। उन्होंने मुख्य मंदिर में दर्शन पूजन किया।
बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया के ट्रस्टी चेयरमैन डॉ. चंद्र बोधि पाटिल, राष्ट्रीय महासचिव शंकर राव, राष्ट्रीय अध्यक्ष आर्यवंश ने बुद्ध के मार्ग को जीवन का मार्ग बताया। कहा कि बाबा साहब आंबेडकर ने संविधान की रचना कर सबको समता, बंधुता, न्याय का अधिकार दिया। बाबा साहब ने आडंबर, भेदभाव, छुआछूत का विरोध किया और शोषितों को सम्मान के साथ जीवन जीने के लिए प्रयास किया। इसके लिए अधिकारों को लेकर आगे आना होगा। इस मौके पर भंते विमल कीर्ति, भिक्षु विनय कीर्ति, पूर्व अध्यक्ष सतीश चन्द बौद्ध, बौद्धाचार्य ध्रुव प्रकाश बौद्ध, डॉ. अनिल कुमार गौतम आदि मौजूद रहे।