फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Discussion of the post of Nokzonk between the President of the Board of Trade and the Chairman of the Nagar Panchayat

Kushinagar News: व्यापार मंडल अध्यक्ष और नगर पंचायत चेयरमैन के बीच नोकझोंक की पोस्ट की चर्चा

Tue, 01 Aug 2023 11:20 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Aug 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
Discussion of the post of Nokzonk between the President of the Board of Trade and the Chairman of the Nagar Panchayat
- साप्ताहिक बंदी को लेकर सोशल मीडिया पर हुई बहस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

तमकुहरीज। शनिवार को साप्ताहिक बंदी को लेकर तमकुहीराज के व्यापार मंडल अध्यक्ष और नगर पंचायत अध्यक्ष के बीच नोकझोंक का एक वीडियों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह बहस साप्ताहिक बंदी को लेकर हो रही है। कस्बा में इस वीडियों की खूब चर्चा हो रही है।
व्यापारियों ने 29 जुलाई को कस्बा के एक धर्मशाला में साप्ताहिक बंदी के संबंध में बैठक की। इसमें साप्ताहिक बंदी को लेकर व्यापारियों ने मतदान के आधार पर शनिवार को बंदी करने का फैसला लिया। इसको लेकर मंगलवार को नगर पंचायत के चेयरमैन और व्यापार मंडल अध्यक्ष सोशल मीडिया पर आमने सामने आ गए। बताया जाता है कि चेयरमैन के भाई ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है कि नगर पंचायत की ओर से बंदी की घोषणा नहीं की गई है। जो दुकान बंद करना चाहे वह बंद कर सकते हैं। इसके बाद सोशल मीडिया पर पक्ष और विपक्ष में कमेंट शुरू हो गए। इसमें नगर पंचायत के अध्यक्ष और व्यापार मंडल के अध्यक्ष भी आए गए। सोशल मीडिया पर हुए पोस्ट में व्यापार मंडल अध्यक्ष धर्मेंंद्र मद्धेशिया ने कहा कि व्यापार मंडल के किसी भी निर्णय पर नगर पंचायत हस्तक्षेप न करे। यदि किसी व्यापारी के साथ कोई घटना होती है, तो क्या नगर पंचायत इसका जिम्मेदार होगा। इसके बाद नगर पंचायत अध्यक्ष जेपी गुप्ता ने पोस्ट किया। वे कहते दिख रहे हैं कि हम दखल नहीं करेंगे। व्यापारी बंधुओं की समस्याएं अध्यक्ष के हिसाब से व्यापार मंडल की होगी। नगर पंचायत से इसका कोई लेना-देना नहीं होगा। मेरे विचार से साप्ताहिक बंदी व्यापारियों के हित में है। सबको इसका समर्थन करना चाहिए। व्यापारी बंधुओं का निर्णय हमारे लिए सर्वोपरी है। अगर व्यापार मंडल के निर्णय से व्यापारी संतुष्ट हैं तो हमें कोई दिक्कत नहीं।
विज्ञापन

इस संबंध में नगर पंचायत अध्यक्ष जेपी गुप्ता ने कहा कि व्यापार मंडल की बैठक में नगर पंचायत के जिम्मेदारों को आमंत्रित नहीं किया जाता है। व्यापार मंडल के निर्णय से मुझे को आपत्ति नहीं है। सोशल मीडिया पर पोस्ट हो रहा था। इसलिए मैंने भी पोस्ट कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में व्यापार मंडल के अध्यक्ष धर्मेंद्र मद्धेशिया ने कहा कि व्यापार मंडल की बैठकों में व्यापरियों को ही बुलाया जाता है। उन्ही से संबंधित बात होती है। शपथ ग्रहण समारोह में नगर पंचायत के जिम्मेदारों को आमंत्रित किया गया था, लेकिन कोई नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed