फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   dheeraj train tiqundoe

Kushinagar News: युवक और युवतियों को आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षित कर रहे हैं धीरज

Tue, 01 Aug 2023 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 01 Aug 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
dheeraj train tiqundoe
युवक और युवतियों को ताईक्वांडो सिखाते धीरज यादव।संवाद
फोटो है।
विज्ञापन

क्षेत्र के चार हजार से अधिक युवक व युवतियों को कर चुके हैं प्रशिक्षित
संवाद न्यूज एजेंसी

कसया। तहसील क्षेत्र के बड़हरा लक्ष्मीपुर निवासी धीरज यादव ताइक्वांडो खेल में द्वितीयदान ब्लैक बेल्ट हासिल कर चुके हैं। इस खेल से वह दो बार अंतरराष्ट्रीय और पांच बार राष्ट्रीय स्तर पर खेलकर पांच गोल्ड एवं दो सिल्वर मेडल हासिल कर चुके हैं। अब वह क्षेत्र के युवक और युवतियों को आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षित कर रहे हैं।

धीरज एथलेटिक्स से प्रदेश स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जेवलिंग में द्वितीय स्थान प्राप्त कर चुके हैं। ताइक्वांडो कोच दीपक मद्धेशिया से प्रेरित होकर धीरज यादव 2015 में ताइक्वांडो खेल से जुड़े। उन्होंने ताइक्वांडो की बारीकियां सीखकर आत्मसुरक्षा के लिए युवक और युवतियों को सिखाना शुरू किया। इस खेल में उनको कुशल बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

अब तक वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े 4000 छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दे चुके हैं। अब वह साइंस मिशन स्कूल हेतिमपुर और गुरुकुल ताइक्वांडो एकेडमी में बच्चों को प्रशिक्षण दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed