{"_id":"659eea251266228ab3076908","slug":"deputy-cmo-sealed-the-hospital-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1014-10790-2024-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: डिप्टी सीएमओ ने सील किया अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: डिप्टी सीएमओ ने सील किया अस्पताल
Thu, 11 Jan 2024 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 11 Jan 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
तमकुहीराज। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार को तमकुहीराज कस्बा में संचालित एक निजी अस्पतालों की जांच करने पहुंची। इसकी जानकारी होते ही अधिकतर अस्पताल बंद कर संचालक चले गए। शाम को डिप्टी सीएमओ की टीम ने एक निजी अस्पताल को सील कर दिया। जांच के दौरान संचालक वैध कागजात नहीं दिखा सके।
जानकारी के मुताबिक बुधवार को डॉ. आरके गुप्ता की अगुवाई में स्वास्थ्य विभाग की टीम कस्बे में संचालित निजी अस्पतालों की जांच करने पहुंची। टीम के कस्बे में पहुंचने की जानकारी के बाद कई निजी अस्पतालों के संचालक उसे बंद कर चले गए। बाद में सहारा अस्पताल की जांच के लिए टीम पहुंची। संचालक जरुरी कागजात नहीं दिखा सके। इसके बाद टीम ने निजी अस्पताल को सील कर दिया।