{"_id":"6a763e937a3ca93b670f08e1","slug":"demand-raised-for-relief-from-the-monkey-menace-kushinagar-news-c-205-1-ksh1030-165304-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बंदरों के आतंक से मुक्ति दिलाने की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बंदरों के आतंक से मुक्ति दिलाने की उठाई मांग
विज्ञापन
सुकरौली। कस्बे के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में बंदरों के बढ़ते आतंक को लेकर शुक्रवार को विद्यालय प्रबंधन और अभिभावकों ने नगर पंचायत अध्यक्ष राजनेति कश्यप से मुलाकात कर विद्यालय परिसर में बंदरों के आतंक से उत्पन्न हो रही समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान विद्यालय द्वारा नगर अध्यक्ष को एक पत्र भी सौंपा गया।
पत्र में बताया गया कि विद्यालय में करीब 200 छात्राएं निवास करती हैं। आए दिन बंदरों के झुंड परिसर में घुसकर छात्राओं व कर्मचारियों में दहशत का माहौल बना रहे हैं। अब तक कई छात्राएं व गार्ड बंदरों के हमले में घायल हो चुके हैं। बंदरों द्वारा सीसीटीवी कैमरे, टीवी, बिजली के तार और अन्य सामान भी क्षतिग्रस्त किए जा चुके हैं।
इतना ही नहीं, छात्राओं के हाथ से भोजन छीन लेने जैसी घटनाएं भी लगातार हो रही हैं, जिससे उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। नगर पंचायत अध्यक्ष राजनेति कश्यप ने आश्वस्त किया कि छात्राओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।