{"_id":"69c987192adda275f10d08f7","slug":"demand-for-stoppage-of-special-trains-at-tamkuhi-road-station-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-157155-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: तमकुहीरोड स्टेशन पर स्पेशल ट्रेनों के ठहराव की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: तमकुहीरोड स्टेशन पर स्पेशल ट्रेनों के ठहराव की मांग
Mon, 30 Mar 2026 01:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 30 Mar 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
तमकुहीरोड स्टेशन पर रविवार को खड़ी लालकुआँ-कोलकाता एक्सप्रेस।संवाद
- फोटो : credit
तमकुहीरोड। कप्तानगंज-तमकुहीरोड-थावे रेलमार्ग पर लालकुआ-कोलकाता स्पेशल ट्रेन का चौथा फेरा रविवार को पूरा हो गया। अब यह ट्रेन नई समय सारिणी के अनुसार दो अप्रैल से 28 जून के बीच 13 फेरों के लिए चलेगी। इसके अलावा छह अप्रैल से 15 जुलाई के बीच 15 फेराें के लिए छपरा-जम्मूतवी स्पेशल ट्रेन का संचालन होगा। इन दोनों ट्रेनों का स्टाॅपेज अब तमकुहीरोड में नहीं होगा। इससे क्षेत्र के लोगों को मिल रही रेल यातायात की सुविधा बंद हो जाएगी। लोगों ने तमकुहीरोड में दोनों ट्रेनों के ठहराव की मांग की है।
तमकुहीरोड-यूपी बिहार बार्डर का महत्वपूर्ण स्टेशन है। इसे छितौनी से जोड़ने वाली रेल परियोजना पर तेजी से कार्य चल रहा है। इस रूट से गुजरने वाली सभी लंबी दूरी की ट्रेनों का स्टाॅपेज तमकुहीरोड में होता रहा है। पूर्वोत्तर रेलवे ने लालकुआं-कोलकाता स्पेशल ट्रेन का 13 फेरा बढ़ाने के साथ जो नई समय सारिणी जारी की है, उसमें तमकुहीरोड स्टाॅपेज नहीं है।
इसी तरह दूसरी समर स्पेशल ट्रेन छपरा-जम्मूतवी छह अप्रैल से 15 जुलाई के बीच 15 फेराें के लिए चलेगी। सोमवार को छपरा से जम्मूतवी के लिए और प्रत्येक बुधवार को जम्मूतवी से छपरा के बीच चलनेवाली इस ट्रेन का भी तमकुहीरोड में स्टाॅपेज नहीं है। लोगों का कहना ही कि इसके पहले इस रूट चलने वाली सभी लंबी दूरी की ट्रेनों का स्टाॅपेज तमकुहीरोड में होता रहा है।
विज्ञापन
छपरा-अमृतसर एक्सप्रेस, साबरमती-थावे एक्सप्रेस और छपरा-आनंद विहार अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का स्टापेज तमकुहीरोड में है, लेकिन अप्रैल से चलने वाली लालकुआं- कोलकाता और छपरा- जम्मू तवी ट्रेन का स्टापेज तमकुहीरोड नही रखा जाना। इस क्षेत्र के लोगों के साथ अन्याय है। क्षेत्र के डाॅ. सुनील कुमार वर्मा, लवकुश गुप्ता, राहुल सोनी, आदित्य वर्मा, अभिषेक शुक्ल आदि ने रेल प्रशासन से यात्री हित में इन दोनों लंबी दूरी की ट्रेनों का स्टापेज तमकुहीरोड में बनाने की मांग की है।