फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Demand for Chhitauni-Tamkuhi rail line is increasing

Kushinagar News: तेज होती जा रही है छितौनी-तमकुही रेल लाइन की मांग

Sat, 30 Dec 2023 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 30 Dec 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Demand for Chhitauni-Tamkuhi rail line is increasing
पनियहवा छितौनी तमकुही रेल परियोजना को शुरू करने की मांग हेतु प्रधानमंत्री व रेलमंत्री को पोस्टक
खड्डा/छितौनी। बंद पड़ी पनियहवा-छितौनी-तमकुही रेल लाइन परियोजना चालू करने की मांग तेज होती जा रही है। इसको लेकर गठित संघर्ष समिति के आह्वान पर सीमावर्ती क्षेत्रों के लोग प्रधानमंत्री और रेल मंत्री को पोस्टकार्ड भेजने की मुहिम में जुटे हैं। अब तक 25 हजार से ज्यादा लोग पोस्टकार्ड लिख चुके हैं। यह अभियान जन आंदोलन बनता जा रहा है। इस परियोजनाओं को चालू कराने के लिए कुछ दिन पहले सांसद की अगुवाई में संघर्ष समिति से जुड़े लोग रेल मंत्री से मुलाकात कर मांग भी किए थे।
विज्ञापन

बीते दो माह से चलाए जा रहे इस अभियान में शुक्रवार को छितौनी बाजार व सीमावर्ती राज्य बिहार के मंझरिया पंचायत, सेमरा लबेदहा, श्रीपतनगर,भैसहिया, बहरिस्थान आदि गांव में पोस्ट कार्ड भेजो अभियान चलाया गया। इसमें 2500 लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव के नाम पोस्टकार्ड लिखकर रेल लाइन परियोजना चलाने की मांग की। छितौनी-तमकुही रेल चलाओ संघर्ष समिति के महामंत्री शैलेश यदुवंशी ने बताया कि अबतक 25 हजार लोग पोस्ट कार्ड लिख कर रेल परियोजना शुरु कराने की मांग कर चुके हैं। इस मुहिम के तहत दो लाख पोस्ट कार्ड भेजने का लक्ष्य है। यह अभियान 10 जनवरी तक चलेगा। इसमें बिहार के पिपरासी, सौराहा, मुडाडीह, डुमरी भगड़वा, मधुबनी भितहा ठकराहा तथा जिले के तमकुहीराज, सेवरही जटहा में भी यह अभियान चलाई जाएगी। अभियान में लोगों का जन समर्थन एवं सहयोग मिल रहा है।उन्होंने चेताया कि यदि सरकार उनकी मांग को नजर अंदाज करती है, तो दोनों राज्यों की जनता की नाराजगी का दंश जनप्रतिनिधियों को आगामी लोकसभा चुनाव में झेलनी पड़ सकती है। इस दौरान दिनेश पांडेय, मेराज आलम, योगेश शर्मा, रुस्तम अली, रितेश रौनियार, दिनेश गुप्ता, अजय रौनियार लालबहादुर यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed