{"_id":"64f22d51bd69e12967031c36","slug":"demand-for-action-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1014-3956-2023-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पुलिस से की कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पुलिस से की कार्रवाई की मांग
Fri, 01 Sep 2023 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 01 Sep 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
दुदही। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर कोठी निवासी एक 25 वर्षीय मूकबधिर युवक बीते बुधवार को कप्तानगंज से लापता हो गया। वह अपनी बहन के साथ घर आ रहा था। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
बैकुंठपुर कोठी चंदन कुमार अपनी बड़ी बहन मीरा देवी के साथ पंजाब कमाने गया गया था। वह मूकबधिर है। बीते 30 अगस्त को बहन के साथ सत्याग्रह एक्सप्रेस से घर लौट रहा था। कप्तानगंज स्टेशन पर बहन ट्रेन से उतर गई। लेकिन चंदन ट्रेन से नहीं उतरा। बहन ने उसे ट्रेन और स्टेशन पर खोजबीन की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। थानाध्यक्ष रामसहाय चौहान ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद