{"_id":"6279554e376167347a469e6c","slug":"deesee-manarega-ko-vishunapura-blok-kee-atirikt-jimmedaaree-kushinagar-news-gkp4362872106","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसी मनरेगा को विशुनपुरा ब्लॉक की अतिरिक्त जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसी मनरेगा को विशुनपुरा ब्लॉक की अतिरिक्त जिम्मेदारी
विज्ञापन

भाजपा नेताओं की नाराजगी के बाद बीडीओ विशुनपुरा जिला मुख्यालय से संबद्ध
चौपाल में जय समाजवाद का नारा लगाने का है आरोप
पडरौना। डीएम ने विशुनपुरा ब्लॉक के बीडीओ राजीव कुमार को तत्काल प्रभाव से जिला मुख्यालय से संबद्ध कर दिया है। पांच मई को जंगल शाहपुर गांव में आयोजित चौपाल में जय समाजवाद का नारा लगने और पूर्व ब्लॉक प्रमुख से कार्यक्रम की अध्यक्षता कराने के मामले में भाजपा नेताओं ने शिकायत दर्ज कराई थी। सीडीओ ने डीसी मनरेगा राकेश को ब्लॉक की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी है।
विशुनपुरा ब्लॉक के जंगल शाहपुर गांव में शासन के निर्देश पर चौपाल का आयोजन हुआ था। चौपाल में पूर्व ब्लॉक प्रमुख से कार्यक्रम की अध्यक्षता करने और जय समाजवाद का नारा लगाने के बाद मामला गरमा गया था। इस मामले में भाजपा नेताओं ने डीएम से आपत्ति जताई थी। डीएम एस. राजलिंगम के निर्देश के बाद सीडीओ ने तत्काल प्रभाव से बीडीओ विशुनपुरा राजीव कुमार को जिला मुख्यालय से संबद्ध कर दिया है। सीडीओ ने डीसी मनरेगा राकेश को अतिरिक्त प्रभार दिया है। शाहपुर गांव में आयोजित चौपाल के बाद मामला काफी हाई प्रोफाइल भी हो गया था।