{"_id":"6436f9d5e076ba93f60a9d07","slug":"death-of-a-young-man-who-drowned-while-bathing-in-a-well-kushinagar-news-c-7-1-123504-2023-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कुआनो में स्नान करते डूबे युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कुआनो में स्नान करते डूबे युवक की मौत
Thu, 13 Apr 2023 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 13 Apr 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
धनघटा। महुली क्षेत्र में कटार मिश्र घाट पर कुआनो नदी में बुधवार को दोपहर में स्नान करते समय डूब जाने युवक की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक का शव ढूंढवाकर नदी से बाहर निकलवाया।
बेटे की मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। धनघटा क्षेत्र के बेलोरा गांव निवासी 20 वर्षीय गौरव पांडेय पुत्र राजेश पांडेय अपने चार साथियों के साथ कुआनो नदी के कटार मिश्र घाट पर स्नान करने गए थे। वह अपने साथियों के साथ नदी में स्नान कर रहे थे। उसी दौरान गौरव पांडेय का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जाकर डूबने लगे। साथ स्नान कर रहे अन्य युवकों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हो सके।
इस वजह से गौरव पांडेय पानी में डूब गए। साथियों ने शोर मचाया तो आस-पास के लोग मौके पर जुसे। लोगों ने डूबे युवक की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। सूचना पर पहुंची महुली पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी से युवक के शव को बाहर निकलवाया। एसओ जयवर्धन सिंह ने बताया कि घटना महुली क्षेत्र की है। महुली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजवा दिया है।