फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Death of a woman in a road accident.

ट्रैक्ट्रर-ट्राली की चपेट में आकर महिला की मौत

Wed, 18 Apr 2018 12:13 AM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Wed, 18 Apr 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
Death of a woman in a road accident.
हादसा - फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
      तमकुहीरोड।   तरयासुजान थानाक्षेत्र के मेंहदिया उर्फ सुमही बुजुर्ग गांव के सामने तरयासुजान-तमकुहीरोड मार्ग पर एक गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आकर 50 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के मौजूद लोगों ने महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेजा, लेकिन महिला की रास्ते में ही मौत हो गई। वहीं घटना के बाद चालक गाड़ी छोड़ मौके से भाग निकला। 
विज्ञापन



सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंगलवार को मेहदिया उर्फ सुमही बुजुर्ग गांव के सामने तरयासुजान-तमकुहीरोड मार्ग पर पिपरा  मुस्तक़िल अगरवा गांव निवासी 50 वर्षीया महिला सुभावती देवी  अपने गांव से पैदल आ रही थी। उसी समय पीछे से गन्ना लेकर आ रही ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। गांव के लोग अभी एकत्र होते, उसके पहले ही चालक गाड़ी छोड़ मौके से फरार हो गया। गांव के लोगों ने महिला को इलाज के लिए सीएचसी सेवरही भेजवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने गोरखपुर रेफर कर दिया। जिसकी रास्ते में ही मौत हो गई।  घटना की जानकारी होने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। महिला के शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।     
विज्ञापन

       
 कुबेरस्थान थाना के पास सोमवार की रात दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस घटना में दोनों बाइकों के चालक घायल हो गए। एक का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। जबकि दूसरे को सामान्य चोट होने के कारण घर भेज दिया गया।  कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के बदल पट्टी गांव निवासी बाबूलाल यादव (45) अपने रिश्तेदारी से घर लौट रहे थे। पडरौना-कुबेरस्थान मार्ग पर थाने के ठीक सामने दूसरी ओर से आ रहे मंगलपुर निवासी राजपत की बाइक से उनकी टक्कर हो गई। दोनों बाइकों के चालक घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों इलाज के लिए सीएचसी कुबेरस्थान भेजवाया। जहां बाबूलाल की हालत गंभीर बताते हुए डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जबकि राजपत को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया।        
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed