फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   death in suspicious condition

पति, सास सहित चार के खिलाफ केस

Sun, 13 Oct 2019 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
death in suspicious condition
संदिग्ध परिस्थितियों में जली बंधवा गांव निवासी एक महिला का इलाज के दौरान मौत के बाद रामकोला थाना - फोटो : KUSHINAGAR
गंभीर रूप से झुलसी विवाहिता की मौत
विज्ञापन

आठ अक्टूबर की रात नौ बजे झुलसी थी महिला
अमर उजाला ब्यूरो
रामकोला। थाना क्षेत्र के बंधवा गांव में आठ अक्तूबर को झुलसी महिला की शनिवार की रात मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। मायके वाले शव लेकर रविवार को थाने पहुंच गए। पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास समेत चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रामकोला थाना क्षेत्र के बंधवा गांव के निवासी ग्वाल यादव की पत्नी रीना देवी आठ अगस्त की रात करीब 9 बजे आग की लपटों में जलती हुई घर से बाहर निकली थी, जहां लोगों ने किसी तरह उसे आग से बचाया था और इसकी सूचना रामकोला थाने की पुलिस के साथ-साथ उसके मायकेवालों को दी थी। मौके पर पहुंचे मायके वाले रीना देवी को लेकर सीएचसी रामकोला पहुंचे, जहां उसकी हालत गंभीर देख कर डॉक्टर ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। वहां इलाज के दौरान शनिवार की देर रात उसकी मौत हो गई। रविवार को रीना का शव को लेकर पुरैनी मुसहरी गांव निवासी पिता सुखल यादव रामकोला थाने पर पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने बेटी को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने तथा जलाकर मारने का आरोप लगाते हुए पति, सास सहित चार के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन

एसओ संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि सुखल यादव की तहरीर के आधार पर पति ग्वाल यादव, सास धरपति देवी के साथ-साथ दो अन्य महिलाओं किरन और बिंदू देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed