{"_id":"614b69658ebc3e01f92638df","slug":"death-in-saudi-arabia-chaos-in-the-village-kushinagar-news-gkp410210089","type":"story","status":"publish","title_hn":"सउदी अरब में हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सउदी अरब में हुई मौत
विज्ञापन
सऊदी अरब में हुई मौत, गांव में कोहराम
सेवरही कस्बे के आजादनगर निवासी थे जुम्मन
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीरोड। सऊदी अरब गए सेवरही कस्बा के आजादनगर निवासी एक व्यक्ति की मंगलवार की रात हॉर्ट अटैक से मौत हो गई। इसकी जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मचा है। परिजन शव को स्वदेश लाने के प्रयास में लगे हैं।
कस्बा निवासी जुम्मन हाशमी (52) सऊदी अरब के मक्का शरीफ में एक कंपनी में 12 वर्ष से काम करते थे। मंगलवार की रात में उनकी तबियत बिगड़ गई। हालत गंभीर देखकर कंपनी के साथी कर्मचारी उन्हें अस्पताल ले गए। लेकिन वहां इलाज के दौरान हॉर्ट अटैक से उनकी मौत हो गई। बुधवार की सुबह उनके मौत की सूचना परिवार मिली तो कोहराम मच गया। परिवार के लोग उनके शव को भारत लाने के प्रयास में जुटे हैं।