फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   death in an accident

पिकअप की चपेट से बाइक सवार की मौत

Fri, 13 Sep 2019 11:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
death in an accident
पिकअप की चपेट से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अहिरौली बाजार। थाना क्षेत्र के टीकर में बाइक एजेंसी के पास मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को पिकअप की चपेट से बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गया। आसपास के लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कप्तानगंज थाने के भूड़ाडीह गांव निवासी 25 वर्षीय विजय शुक्रवार को अहिरौली बाजार से पिपराइच की ओर जा रहे थे। टीकर के पास पिकअप नेे चपेट में ले लिया। राहगीरों ने विजय को पिपराइच स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल
जानकी नगर। शुक्रवार की शाम करीब चार बजे बारिश के दौरान ही रिलायंस पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की टक्कर हो गई। इस हादसे में एक बाइक सवार साखोपार गांव निवासी मनोज शर्मा और दूसरी बाइक पर सवार दमवतिया निवासी गोलू शर्मा घायल हो गए। उपचार के लिए घायलों को संयुक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि पडरौना से घर लौट रहे मनोज शर्मा ने अचानक बाइक का ब्रेक लगा दिया। जिससे पीछे से आए गोलू बाइक समेत मनोज की बाइक में टकरा गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed